90 के दशक में ले जायगा शनि देओल की नई फिल्म 'सूर्या' का गाना 'सुनियो जरा', उदित नारायण और कुमार सानू की जुगबंदी ने लूटी महफ़िल
Superhit Hindi Song : यह गाना नया होने के बावजूद पुरानी यादों से जोड़ रहा है। क्योंकि इसमें हिंदी संगीत जगत के दिग्गज फनकार उदित नारायण और कुमार सानू की मदहोश करने वाली आवाज है।
Superhit Hindi Song: आज के दौर में हर रोज नए गीत और फिल्में आ रही हैं, लेकिन फिर भी काफी लोगों के जीवन में पुराना संगीत बसा हुआ है। ऐसे में सन्नी देओल की आने वाली फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ तक संगीत प्रेमियों को पुराने दौर की यादें ताजा करवा रही है।
इस फिल्म को लेकर भी दर्शक उत्साहित हैं। क्योंकि इस फिल्म का बेहद खूबसूरत गाना सुनियो जरा मंगलवार रिलीज किया गया है।
यह गाना नया होने के बावजूद पुरानी यादों से जोड़ रहा है। क्योंकि इसमें हिंदी संगीत जगत के दिग्गज फनकार उदित नारायण और कुमार सानू की मदहोश करने वाली आवाज है।
इसके अलावा अनुपम अमोद की झलक भी इस गाने में मिल रही है।
यह गाना पुराने दौर में जिस प्रकार दोस्ती और रिश्तों को दर्शाया जाता था, उसको नया रूप दे रहा है।
ऐसे में इस गाने से श्रोताओं की भावनाएं भी जुड़ रही हैं। क्योंकि नए दौर में भी उनको पुराने समय की फील देने वाला गाना मिल रहा है। सुनियो जरा गाना दोस्ती पर आधारित है।
इसके जारी किए गए वीडियो में सन्नी देओल और रवि किशन को दर्शाया गया है। दोनों एक सड़क यात्रा पर हैं और इस दौरान हल्की-फुल्की नोकझोंक के साथ इस गाने में अपनी यादें ताजा करते हैं।
इसमें लंबे समय से चल रही दोनों दोस्ती के बेहतरीन पल दिखाए गए हैं। क्योंकि इस गाने को सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि ऐसे रिश्तों की अहमियत के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो समय के साथ पहले से अधिक गाढ़े होते जाते हैं।