सपना चौधरी के इस गाने ने यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड तोड़े, 59 करोड़ से ज्यादा मिले व्यूज
Sapna Choudhary Superhit Song : हरियाणा की हार्ट बीट डांसर सपना चौधरी अपने जादुई डांस से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। यही कारण है कि उनके गाने रिलीज होते ही प्रदेश व देश के हर कोने में धमाल मचा देते हैं। सपना चौधरी अपने डांस की अदाकारी के लिए भी बहुत मशहुर हैं।
इन दिनों उनका एक सुपरहिट गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है, जिसका शीर्षक है Jale 2.। बता दें कि इस गाने को अब तक 59 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 2 साल पहले अपलोड किए गए इस गाने ने कई रिकॉड तोड़ दिए हैं। 592 मिलियन व्यूज इस गाने पर आ चुके हैं।
यहां पर देखिए वीडियो सॉन्ग
https://youtu.be/zFvLoiq58Nk?si=MdfAjJg4y9acL8YK
आपने वीडियो में देखा होगा कि सपना चौधरी हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं और अपने प्रेमी को प्यार का इजहार कर रही हैं। इस गाने में सपना चौधरी के साथ अमन जाजी भी नजर आ रहे है, जिन्होंने गाने को म्यूजिक दिया है।
वीडियो में सपना चौधरी कमाल का डांस करती नजर आती हैं और वह अपनी उल्फती अदाओं से प्रशंसकों का दिल जीत रही हैं। बता दें कि डायरेक्शन साहिल संधू ने किया और प्रोडक्शन दीपेश रखेजा का है और इस गाने के लिरिक्स मुकेश जाजी ने लिखे हैं।