70's Hindi Song: 70 के दशक में लता-किशोर की आवाज में बने इस कालजयी गीत की चमक आज भी है बरकरार, 53 वर्षों से सुनते आ रहे हैं लोग
Lata-Kishor Old Evergreen Song: हिंदी संगीत की दुनिया के कोहिनूर किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। लता-किशोर की आवाज में 70 के दशक में बने कालजयी गीत ‘वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ' की चमक पिछले 53 वर्षों से बरकरार है। यह सदाबहार गाना जितना पसंद 70 के दशक (70's Hindi song) में किया जाता था उतना ही पसंद आज के दौर में भी किया जा रहा है। 2026 में भी इस सदाबहार गाने (evergreen song) को सुनने और पसंद करने वालों की संख्या लाखों में है। लता मंगेशकर के साथ किशोर कुमार की जादुई आवाज का रंग इस गाने के माध्यम से लोगों पर आज भी चढ़ा हुआ है।
53 वर्ष पहले बॉलीवुड स्टार शशि कपूर और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया था यह सदाबहार गाना (evergreen Hindi song)
53 वर्ष पहले 1973 में रिलीज हुई हॉलीवुड की हिट फिल्म आ गले लग जा के लिए लता मंगेशकर किशोर कुमार की आवाज में सदाबहार हिंदी गाने (Lata Mangeshkar Kishor Kumar evergreen song) ‘वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ' को बॉलीवुड स्टार शशि कपूर (Shashi Kapoor) और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की जोड़ी पर फिल्माया गया था। इस गाने में शशि कपूर और शर्मिला टैगोर की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की जादुई आवाज के साथ शशि कपूर और शर्मिला टैगोर के खूबसूरत अभिनय ने इस गाने को हमेशा-हमेशा के लिए अमर बना दिया।
‘वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ' कालजयी गीत का मधुर संगीत आरडी बर्मन जी (RD Burman) द्वारा तैयार किया गया था। साहिर लुधियानवी (Sahir ludhianvi) द्वारा लिखी गए इस सदाबहार गाने के बोल 53 वर्ष बाद भी लोगों के दिलों पर छाप छोड़ रहे हैं। ‘वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ' गाने (old Hindi song) ने 70 के दशक में रिलीजिंग हिंदी फिल्म ‘आ गले लग जा' को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।