रोमांटिक गानों का सरताज बना यह 39 साल पुराना गीत
Old bollywood Song : जब भी व्यक्ति खुश मूढ में होता है, तभी वह कुछ रोमांटिक गाने सुनना चाहता है। हालांकि भारतीय फिल्म जगत में विभिन्न भाषाओं में एक से बढ़ कर एक रोमांटिक गीत आए हैं, लेकिन भोजपुरी का कोई तोड़ नहीं है। आज भी भोजपुरी गीत बहुत अधिक रोमांटिक होते हैं। लेकिन हम बात कर रहे हैं 39 साल पुराने एक गीत की।
दरअसल यह गाना 1987 में आई भोजपुरी फिल्म गोदना में गाया गया है। इस गीत को अल्का याग्निक और शैलेंद्र ने अपना स्वर दिया है। साथ इसको लिखा था समीर ने। चित्रगुप्त के संगीत से इस गीत ने प्यार को दी नई पहचान दी। इस फिल्म का गीत जैसे चमके सूरज के किरनवा रिलीज होते ही छा गया था। लोगों ने इस गीत को इतना पसंद किया कि यह हर किसी की जुबां पर आ गया था।
प्रियतम की सुंदरता की तुलना सूरज से
दरअसल यह गाना भोजपुरी में बहुत अधिक हिट हुआ। इसका कारण प्रेमिका द्वारा अपने प्रेमी की सुंदरता का चित्रण है। इस गीत में प्रेमिका अपने प्रिय के चेहरे के बारे में कहती है कि सूरज की किरण जिस प्रकार चमकती है, वैसे ही मेरे मन में मेरे पिया का चेहरा चमकता है। हालांकि भोजपुर में इसके बोल हैं... जैसे चमके सूरज के किरनवा। बेशक 39 साल पहले यह गीत आया था, लेकिन आज भी यह अपनी ताजगी दे रहा है।
शानदार गीत, उससे भी बेहतर संगीत
इस गीत को हिट होने का एक कारण इसका संगीत भी है। क्योंकि इसके बोल तो बहुत ही रोमांटिक हैं ही, साथ ही इसका संगीत भी बहुत ही कर्णप्रिय है। इसकी धुन नरम होने के साथ इसमें देसी महक भी मिलती है। यह दोनों मिलकर दिल छू लेने वाली रैमेडी तैयार करते हैं।