{"vars":{"id": "141324:5161"}}

देवरानी-जेठानी की नोकझोंक के करोड़ों लोग हुए दीवाने, YouTube पर छाई भोजपुरी फिल्म

 

भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। जहां इन फिल्मों में चुलबुलापन दर्शकों को खींचता है, वहीं इनका संगीत भी दर्शकों के लिए काफी मजेदार रहता है। ऐसी ही एक नई फिल्म आई है, जिसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। यह फिल्म पारिवारिक कहानी है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

विशेषकर भोजपुरी फिल्मों में जहां अभिनेता और अभिनेत्री के संवादों की की जनता दीवानी है, वहीं पारिवारिक फिल्मों में देवरानी-जेठानी की नोकझोंक जैसे विषय काफी पसंद किए जाते हैं। नई फिल्म बड़की बहू छोटकी बहू भी इसी विषय पर है। ऐसे में इसको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैँ। 

इस फिल्म में घर की दो बहूओं में होने वाली नोंक-झोंक को इस प्रकार रोचक ढंक से फिल्माया गया है कि यह फिल्म दर्शकों के दिल पर छा गई है। इस फिल्म में देवरानी और जेठानी की भूमिका में भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी और काजल राघवानी हैं। 

फिल्म में जहां एक ओर परिवार के रिश्तों इन रिश्तों में आपसी तकरार के साथ प्यार की झलक दिखाई गई है, वह अदभूत है। हालांकि फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन अब इसको डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर इस फिल्म को बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। करोड़ों व्यूज के साथ  लोग रानी चटर्जी और काजल राघवानी की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं।

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म बड़की बहू छोटकी बहू बेशक महिला कलाकारों के रूप में रानी चटर्जी और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं, वही पुरुष कलाकारों की बात की जाए तो अंशुमान सिंह राजपूत, जय यादव, मनोज टाइगर, किरण यादव, प्रेम दुबे प्रमुख हैं। 

क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में परिवार की दो बहुओं की कहानी दिखाई गई है। यह दो ऐसी बहुएं हैं, जिनकी आपस में तो नहीं बनती, लेकिन फिर भी एक दूसरे का ख्याल रखती हैं।  इससे उनका रिश्ता बहुत ही विशेष होता है। क्योंकि कभी छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती तो कभी एक-दूसरे का साथ देती हैं। फिल्म के एक दृश्य में तो दोनों बहुंएं दीवार में बने हुए एक छेद से एक-दूसरे को खाना देती हैं। 

जब इस दृश्य में रानी चटर्जी का देवर उनको देख लेता है तो वह उनका हाथ पकड़ लेता है। इससे ही परिवार को पता चलता है कि दोनों बहुएं एक दूसरे को खाना देती हैं। इसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार दोनों बहुएं एक टूटे हुए परिवार को फिर से एक करने का प्रयास करती हैं।