'वो तो मेरा बाबू है" अक्षरा सिंह से माफ़ी मांग भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने की नई शरुवात
Pawen singh or Akshra Singh : यूं तो भोजपुरी स्टार अपने गानों के लिए हमेशा चर्चा और सुर्खियों मेें रहते हैं, लेकिन इस बार 2 बड़े स्टार आपसी विवाद को लेकर चर्चा में हैं।
यह विवाद है भोजपुर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का। इनके बीच चल रहे विवाद को लेकर पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी है।
साथ ही पवन सिंह ने यह भी कहा है कि अक्षरा सिंह के पिता उनके यानी पवन सिंह के बड़े भाई जैसे हैं।
पवन सिंह ने मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ-साथ उनके परिवार से माफी मांगी है। सार्वजनिक रूप से मांगी गई यह माफी काफी चर्चा में है।
पवन सिंह का कहना है कि उनके यानी अक्षरा सिंह के माता-पिता उनके बड़े भाई-भाभी जैसे हैं। साथ ही पवन सिंह का दावा है कि उनकी और अक्षरा सिंह की लोकप्रिय जोड़ी जल्द ही फिर से लोगों को नजर आएगी।
पवन सिंह ने कहा कि जो हुआ उसके लिए वे दिल से सॉरी हैं। भोजपुरी गायक पवन सिंह ने इस कार्यक्रम के दौरान परिवारिक नजदीकियां दिखाते हुए कहा कि अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। इसलिए मैं उन्हें सॉरी बोलता हूं।
लोगों से पूछा कौन चाहता है फिर से साथ नजर आए जोड़ी
इतना ही नहीं पवन सिंह ने अपने कार्यक्रम के दौरान यहां मौजूद भीड़ से भी पूछा कि ऐसा कौन-कौन चाहता है कि यह जोड़ी फिर से नजर आए। यदि लोग एक साथ देखना चाहते हैं तो यह जोड़ी जल्द ही एक साथ नजर आएगी।
लंबा है विवाद
दोनों भोजपुर स्टार्स के बीच विवाद लंबा है। क्योंकि 2018 में पवन की शादी ज्योति सिंह से हुई। इस पर अक्षरा सिंह को धोखा महसूस कराया।
इसके बाद विवाद बढ़ा और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। 2019 में इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई है। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।
हालांकि इस विवाद के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी वीडियो के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए इंटाग्राम पर लिखा वार रे राजपूताना स्वाभिमान।
यह है विवाद का कारण
दरअसल भोजपुरी गायक पवन सिंह और उनकी कॉस्टार रहीं अक्षरा सिंह के बीच कथित अफेयर को लेकर विवाद था।
अक्षरा का आरोप है कि उनके साथ नशे में मारपीट की गई। इतना ही नहीं कमरे में बंद कर टॉर्चर किया गया और उनको स्टेज पर पैर छूने के लिए मजबूर किया गया।
इसके अलावा करियर बर्बाद करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।