{"vars":{"id": "141324:5161"}}

 24 की उम्र में क्रेक किया UPSC, पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटी तान्या, 200वीं रैंक लेकर बनी अधिकारी 

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गांव इसराइली की बेटी तान्या सिंह की। पिता के निधन के बाद भी तान्या सिंह ने खुद को संभाला और UPSC की परीक्षा क्रैक कर विदेश सेवा में तैनात हुईं।

 

Success Story Upsc : यदि किसी को आगे बढ़ने का जुनून हो तो मुश्किलें रास्ता नहीं रोक सकती। बल्कि जीवन में आने वाली मुश्किलें सफलता के लिए अधिक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं।

ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गांव इसराइली की बेटी तान्या सिंह की। पिता के निधन के बाद भी तान्या सिंह ने खुद को संभाला और UPSC की परीक्षा क्रैक कर विदेश सेवा में तैनात हुईं।


पिता को खोने का गम किसी भी व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा अघात होता है, लेकिन तान्या सिंह ने आर्थिक तंगी को झेलते हुए सफलता पाई है।

उनकी सफलता की कहानी आज भी हजारों युवाओं विशेषकर बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। पिता का निधन होने के बावजूद उन्होंने जीवन में हार नहीं मानी और महज 24 साल की उम्र में दूसरे प्रयास में ही 200वीं रैंक के साथ UPSC क्रैक कर लिया। 

2012 में हुआ पिता का निधन

देवरिया की बेटी तान्या के पिता अजय सिंह दिल्ली में एक निजी कंपनी में टेक्नीशियन तैनात थे। साल 2012 में अचानक ड्यूटी के दौरान ही उनका निधन हो गया। इस घटना ने तान्या सिंह को पूरी तरह से तोड़ दिया, लेकिन उन्होंने आगे बढने का निश्चय किया। इसके चलते लगातार कड़ा परिश्रम किया और सफलता पाई। 

मां ने किया स्पॉट


हालांकि पिता के निधन के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया, लेकिन तान्या सिंह की मां पुष्पा देवी ऐसे समय में बच्चों के लिए सहारा बनी। बेशक घर में आर्थिक तंगी रही, लेकिन बच्चों की पढ़ाई को जारी रखा। हर प्रकार से अच्छी शिक्षा के लिए हमेशा ही स्पॉट किया।  


पिता के निधन के दस साल बाद शुरू की UPSC की तैयारी


तान्या सिंह पढ़ाई में शुरू से ही होशियार रही हैं। 2012 में पिता के निधन के बाद उन्होंने स्वयं को संभाला। इसके बाद लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई शुरू की। उनकी शुरूआती शिक्षा दिल्ली में हुई।

 पिता के निधन के करीब 6 साल बाद उन्होंने 2018 में हाई स्कूल पास किया। इसके बाद उच्च शिक्षा दिल्ली के मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की।

यहां तान्या सिंह ने इकोनॉमिक्स से स्नातक की परीक्षा पास की। यहीं से सिविल परीक्षा की शुरूआत भी  कर दी।

इसके बाद साल 2023 में उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की। हालांकि पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन वे प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई को देती थी।

इसके बाद 2024 में UPSC की तैयारी में 200वीं रैंक पाई और वे भारतीय विदेश सेवा में चयनित हो गईं। तान्या सिंह के अनुसार यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से खुद को दूर रखा।