{"vars":{"id": "141324:5161"}}

स्कूल, कॉलेज, और दफ्तर में 8 दिन की छुट्टियों का एलान, सरकार ने की बड़ी घोषणा

सरकारी स्कूल, कालेज व उद्योग में छुट्टी की घोषणा की है। सरकार ने साथ ही यह आदेश दिया कि इस दिन कर्मचारियों को वेतन भी नहीं कटेगा।
 

Government Holiday : स्कूली बच्चों के साथ साथ कर्मचारियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की राजस्थान के छात्रों को अक्टूबर माह के आखिर सप्ताह व नवंबर माह में कर्मचारियों, विद्यार्थियों को आठ दिन का अतिरिक्त अवकाश मिलने वाला है। हालांकि प्रत्येक जिले में अलग-अलग तिथि में यह अवकाश रहने वाला है। चलिए देखें 8 दिनों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

सर्कार ने जारी किया आदेश 

राजस्थान सरकार द्वारा इन दिनों में निजी व सरकारी स्कूल, कालेज व उद्योग में छुट्टी की घोषणा की है। सरकार ने साथ ही यह आदेश दिया कि इस दिन कर्मचारियों को वेतन भी नहीं कटेगा। राजस्थान सरकार ने यह घोषणा पंचायत चुनाव को देखते हुए दिए गए है। राजस्थान में पंचायत चुनाव अलग-अलग तिथि में होने वाले हैं। जयपुर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा पंच-सरपंच पदों के निर्वाचन के लिए निर्धारित मतदान तिथियों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम को जयपुर जिले में चार चरण में चुनाव की तिथि घोषित की गई है। जहां पर प्रथम चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को होगा। इसके बाद इसी क्षेत्र में पंच-सरपंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होना है।Government Holiday

जबकि दूसरे चरण में सदस्य पदों के लिए 28 अक्टूबर व पंच-सरपंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इसी तरह तीसरे चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्या का चुनाव 3 नवंबर व पंच-सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि चौथे चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा।Government Holiday

इन तिथियों में मतदान दिवस होने के चलते सभी सरकारी व निजी कार्यालय में अवकाश रहेगा। अगर किसी क्षेत्र में पुनर्मतदान की स्थिति में भी जिन मतदान क्षेत्रों में पुनर्मतदान होगा, वहां पुनर्मतदान की तिथि को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कार्मिकों, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित हैं, को सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग कर सकें।Government Holiday