Success Story : हरियाणा पुलिस में DSP रहते क्रैक की UPSC, अब IPS बनी जया शर्मा
Success Story Jaya Sharma : अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी नहीं है कि आदमी जो भी छोटी-मोटी सफलता मिल जाए, उसी में संतुष्ट हो जाए। कुछ ऐसे भी होते हैं, जो लक्ष्य सोच लिया, उसे ही हासिल करते हैं। इसका उदाहरण सेट किया है हिसार की बेटी जिया शर्मा ने।
जिया ने HPS क्रैक किया और वह हरियाणा पुलिस में डीएसपी लगी लेकिन जिया का लक्ष्य तो IPS बनने का था और आखिरकार उसने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिया शर्मा ने UPSC क्रैक कर के 248वां रैंक हासिल किया और वह IPS बन गई।
आज हम हिसार के बड़वा गांव की जया शर्मा की सक्सेस स्टोरी का जिक्र कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस में डीएसपी बनने के बाद भी जिया शर्मा ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में जाने का सपना नहीं छोड़ा। नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 248 हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनने का रास्ता बनाया।
अब जया शर्मा को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के अडोनी में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरियाणा में HPSC के की परीक्षा में जिया का आठवां रैंक था। ड्यूटी की जिम्मेदारियों के बीच जिया शर्मा ने लगातार मेहनत की और अपने सपने को पूरा करने के लिए ड्यूटी टाइम के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखी।
पहले प्रयास में जिया असफल रही लेकिन दूसरे प्रयास में साल 2023 में UPSC परीक्षा में जिया शर्मा की ऑल इंडिया 248 रैंक आई और उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ।
दिल्ली में पढ़ी, ISRO में भी काम किया
जया शर्मा की शुरुआती शिक्षा अपने गांव बड़वा के ही प्राइवेट स्कूल में हुई। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से Bsc की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद जिया शर्मा ने ISRO में रिएर्च प्रोजक्ट पर काम किया। जिया शर्मा की साइंस में काफी रूचि थी। सिविल एग्जाम पर फोकस करते हुए जिया शर्मा ने मछली की आंख की तरह अपने लक्ष्य को भेद दिया।
IPS में आंध्र प्रदेश कैडर मिला
हरियाणा में डीएसपी के पद पर तैनात जिया शर्मा को आईपीएस में आंध्र प्रदेश कैडर मिला। जिया शर्मा आंध्र प्रदेश के अडोनी में ASP के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस पद पर उन्हें अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस कार्यों की निगरानी और अपराध नियंत्रण जैसे दायित्वों में भूमिका निभानी होगी।
जिया शर्मा की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, जो लोग लक्ष्य को बड़ा देखते हैं लेकिन बीच में ही उसे छोड़ कर दूसरे रास्ते चले जाते हैं।