{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Success Story: हर्ष फायरिंग से चर्चा में आई यह IPS अधिकारी, जानिए तेज तर्रार अफसर अंकिता शर्मा की कहानी 

SUCCESS STORY ANKITA SHARMA  : अंकिता शर्मा की शुरूआती शिक्षा दुर्ग में ही हुई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी से MBA के दौरान गोल्ड मेडल जीता। 

 


SUCCESS STORY ANKITA SHARMA : दशहरे के मौके पर छत्तीसगढ़ की एक IPS अधिकारी का साड़ी पहन कर AK-47 राइफल चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इनका नाम है अंकिता शर्मा। इस ताजा विवाद से पहले भी अंकिता शर्मा के जीवन की कहानी बहुत ही रोचक कर रही है।

क्योंकि IPS बनने का उनका सफर कई संघर्षों से निकला है। कई असफलताओं के बाद भी हार नहीं मानने वाली अंकिता शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं।

छत्तीगढ़ा कैडर की आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा मूल रूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली हैं।  फिलहाल वे पुलिस अधीक्षक यानी SP के पद पर राजनांदगांव जिला में तैनात हैं।

उनके पिता राकेश शर्मा व्यवसायी हैं। वे बचपन से ही प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देखती थी, जो 2018 में पूरा हुआ।

अंकिता शर्मा की शुरूआती शिक्षा दुर्ग में ही हुई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी से MBA के दौरान गोल्ड मेडल जीता। 

सिविल सेवा की तैयारी में मिला परिवार का साथ

अंकिता शर्मा एक इंटरव्यू के दौरान बता चुकी हैं कि उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

इस दौरान परिवार ने पूरा साथ दिया। पिता ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वे 3 बहने हैं। सभी को परिवार ने पूरा मौका दिया। हालांकि उनकी रूचियां और रहनसहन हमेशा लड़कों की तरह ही रहा।

 

असफलताओं को हरा कर पाई जीत
अंकिता शर्मा का यूपीएससी का सफर बहुत ही चुनौतीपूर्ण और संघर्ष रहा है। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2018 में ऑल इंडिया 203 रैंक के साथ क्रैक किया।

हालांकि इससे पहले 2 प्रयासों में असफलता मिल चुकी थी। हालांकि जब उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा के लिए पहला प्रयास किया तो वे मुख्य परीक्षा यानी मेंस भी पास नहीं पाई थी।

इसके बाद लगातार प्रयास कर उन्होंने सफलता पाई।