{"vars":{"id": "141324:5161"}}

एफएमजीई उत्तीर्ण कर छाया पानीपत का छोरा

 

Dr Sachin passed FMGI : पानीपत जिला के समालखा क्षेत्र के भापरा गांव निवासी डा. सचिन बेनीवाल नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन यानी एनबीई द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन यानी एफएमजीई उत्तीर्ण की है। सचिन बेनीवाल की इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। 

भापरा गांव के लोगों का कहना है कि डा. सचिन बेनीवल ने उनको गांव का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सम्मान पाने वाले डॉ. सचिन बेनीवाल गांव भापरा से पहले चिकित्सक हैं। डा. सचिन बेनीवाल की इस सफलता से गांव के लोगों में खुशी की लहर है। 

डा. सचिन बेनीवाल साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता सुरजीत बेनीवाल सोनीपत में एक बैटरी निर्माता कंपनी के सीएंडएफ डीलर हैं। साधारण परिवार से निकल कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में सफलता पाई है। इससे क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। 

वहीं इस उपलब्धी पर स्वयं डा. सचिन का कहना है कि परिजनों के खास सहयोग से ही वे इस उपलब्धी तक पहुंच पाए हैं। इसके लिए परिवार के लोगों ने हमेशा ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हालांकि परिवार खेती बाड़ी से जुड़ा है, लेकिन उनके दादा से लेकर पिता सभी ने शिक्षा के महत्व को समझा और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलवाई।