{"vars":{"id": "141324:5161"}}

 School Time Changed : हरियाणा के पानीपत समेत इन जिलों में बदला स्कूलों का समय,  15 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

Haryana School Time table : सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 बजे कक्षाएं शुरू होंगी और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी।
 

 Haryana School Time Changed : हरियाणा के स्कूलों में अब धीरे धीरे स्कूलों के समय में बदलाव होना शरू हो गया है । अचानक बढ़ी ठंढ के चलते जींद ,नूह के बाद अब पानीपत जिले के स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है । 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सर्दी बढ़ने के साथ अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का समय भी बदल जाएगा। सुबह की ठंड में बच्चों को जल्दी घर से निकलने की परेशानी से बचाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नई समय-सारिणी जारी की है।


नूह  जिले में कुल 900 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 498 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन सभी सरकारी स्कूलों में करीब ढ़ाई लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 

पानीपत जिले में स्कूलों का समय बदला 

15 नवंबर से जिले के सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 बजे कक्षाएं शुरू होंगी और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की पहली पारी का समय भी बदला गया है।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली पारी अब सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। पहले यह पारी सुबह सात बजे शुरू होती थी। इस तरह विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए 55 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।

नूहं जिले में नया टाइम टेबल 

जारी हुए आदेश के अनुसार 15 नवंबर से जिले के सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 बजे पढ़ाई शुरू होगी और छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी। वहीं, डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की पहली पारी का समय भी बदल दिया गया है।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली पारी अब सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। पहले यह पारी सुबह सात बजे शुरू होती थी। 

जींद जिले में पहले जारी हुए थे आदेश 


अधिक जानकारी के लिए बता दे की जींद जिले में पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव हो चुका है । नए समय के अनुसार पहली शिफ्ट के विद्यार्थियों को अब स्कूल पहुंचने के लिए पहले की अपेक्षा 55 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। शहर में भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल और रेलवे जंक्शन क्षेत्र में स्थित विद्यालय डबल शिफ्ट में संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में भी निदेशालय के नए आदेशों के अनुसार समय सारिणी लागू की जाएगी।

स्कूलों के समय में बदलाव का मुख्य उद्देश्य सर्दियों के दौरान सुबह पड़ने वाली ठंड और शाम को जल्दी अंधेरा होने के कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों को कम करना है। बता दें कि जींद जिले में 723 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 423 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।