{"vars":{"id": "141324:5161"}}

IPS Pooja Yadav : हरियाणा की बेटी ने कर दिया कमाल, कनाडा में भारी पैकेज छोड़ बनी IPS अधिकारी

 

IPS Pooja Yadav Success Story : देश में सरकार कई तरह की परीक्षाएं आयोजित करवाती रहती है. लेकिन UPSC की सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। लेकिन आज हम हरियाणा के सोनीपत की बेटी की कहानी बताने जा रहे है जिसने कनाडा जैसी देश की नौकरी छोड़ अपने देश की सेवा चुनी। चलिए जानते है IPS अधिकारी पूजा यादव की जीवनी

हरियाणा के सोनीपत में जन्म

IPS पूजा यादव का जन्म जन्म 20 सितंबर, 1988 को एक साधारण परिवार में हुआ था। पूजा ने हरियाणा के सोनीपत जिले से अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा किया. उसके बाद पूजा ने बायोटेक्नोलॉजी में बी.टेक (B. Tech) और फिर फूड टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में एम.टेक (M. Tech) की.

विदेश में जॉब के साथ पढ़ाई

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पूजा ने आगे की पढाई करने के लिए विदेश को चुना जहाँ वो पढाई के साथ साथ अच्छे खासे पैकेज के साथ जॉब भी करने लगी। लेकिन दूसरी तरफ उनके दीमक में IAS और IPS बनने का सपना भी चल रहा था। कुछ समय के बाद वो भारत लौट आई।

भारत वापिस आने के बाद पूजा ने पार्ट-टाइम रिसेप्शन के तौर पर काम किया. पूजा UPSC के पहले प्रयास में असफल रही. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. पूजा ने फिर से कड़ी मेहनत की और 2018 में ऑल इंडिया 174 रैंक हासिल की.

IAS विकलप भारद्वाज से शादी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पूजा यादव ने साल 2016 के केरल कैडर के आईएएस (IAS) अधिकारी विकलप भारद्वाज से शादी कर ली. पूजा की मुलाकात विकलप भारद्वाज से मसूरी के अंदर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन एकेडमी में प्रशिक्षण के दौरान हुई थी. आज दोनों ही बहुत ही सुखी वैवाहिक जीवन वत्तित कर रहे है.