जानिए कौन है तेज तर्रारआईएएस इशिता राठी, जिनकी जम्मू ADC के पद पर हुई नियुक्ति, यूपीएससी में रही थी टॉपर
IAS Ishita Rathi Success Story: : जीवन में कोई भी लक्ष्य पाने के लिए लगातार संघर्ष किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।
उत्तर प्रदेश के बागपत की बेटी इशिता ने अपने संघर्ष से लक्ष्य तक पहुंच कर दिखाया है। साधारण परिवार से आने वाली इशिता राठी ने अपनी मेहनत से असाधारण सफलता पाई और आईएएस बन गई। फिलहाल वे जम्मू में एडीसी तैनात हैं। 14 अक्टूबर को ही उन्होंने पदभार संभाला है।
इशिता राठी 2022 बैच की AGMUT कैडर की IAS अधिकारी हैं। यूं तो यूपीएससी क्लियर करने वाले हर व्यक्ति की कहानी काफी प्रेरणादायक होती है, लेकिन इशिता राठी की कहानी इसमें भी कुछ अलग है। लगातार 2 प्रयासों में असफल होने के बाद भी उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और 2021 में 8वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक किया।
साधारण परिवार से आती हैं इशिता राठी
बेशक इशिता राठी आज आईएएस बन कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं, लेकिन वे बहुत ही साधारण परिवार से आती हैं। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के बागपत से है। हालांकि उनके पिता दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल रहे, ऐसे में इशिता की पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है। वहीं उनकी मां मीनाक्षी राठी भी पुलिस में एएसआई यानी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हैं।
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बेशक यूपीएससी क्लियर करने के लिए इशिता राठी ने कड़ी मेहनत की, लेकिन इसमें सफलता पाई। क्योंकि पहले 2 प्रयासों में वे आईएएस बनने से चूक गई। इसके बाद भी हार नहीं मानी। इसके बाद तीसरे प्रयास में 2021 में ऑल इंडिया 8वीं रैंक के साथ उन्होंने यूपीएससी क्लियर कर दिया।