{"vars":{"id": "141324:5161"}}

करवा चौथ, छोटी दिवाली, शहीदी दिवस की छुट्टी की तारीखें घोषित, देखें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

 

Haryana news : हरियाणा में शिक्षा विभाग ने करवा चौथ, छोटी दिवाली और गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को लेकर स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए हैं। किस-किस तारीख को स्कूल बंद रहेंगे, इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। 

विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की ओर से जारी पत्र के अनुसार करवा चौथ का अवकाश 29 अक्तूबर 2026 दिन वीरवार को रहेगा। इसके बाद 7 नवंबर शनिवार को छोटी दिवाली की भी छुट्टी शिक्षा विभाग ने घोषित की है। 

इसके बाद गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर 14 दिसंबर 2026 दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।  हालांकि साल के शुरू में ही ये अवकाश घोषित कर दिए जाते हैं लेकिन चूंकि अब करवा चौथ और छोटी दिवाली की तारीखें फिक्स हो गई हैं तो ये विभागीय पत्र जारी हुआ है। 

देखें किस तारीख को कौन सा त्योहार और स्कूलों का अवकाश 

  1. बुद्ध पूर्णिमा : 1 मई 2026
  2. करवा चौथ : 29 अक्टूबर 2026
  3. छोटी दिवाली : 7 नवंबर 2026
  4. गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस : 14 दिसंबर

शिक्षा निदेशालय की ओर से इन अवकाशों की घोषणा की गई है। आदेश की प्रति राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), गुरुग्राम, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।