{"vars":{"id": "141324:5161"}}

HTET Exam Date 2026: हरियाणा में जल्द होगा HTET का एग्जाम, ढाई लाख अभ्यर्थियों के लिए आया बड़ा अपडेट 

ढाई लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। चूंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अपनी ओर से तय की गई तारीखों को ही अंतिम मान रहा है, इसके अनुसार ही तैयारी भी शुरू कर दी है।
 

Haryana HTET exam : हरियाणा में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एचटेट के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। यह परीक्षाए 26 और 27 दिसंबर को हो सकती हैं। क्योंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इन तारीखों में परीक्षा करवाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। 
 

हालांकि इन तारीखों को सरकार द्वारा मंजूरी दी जानी है। इसके बाद ही यह तय होगा कि इन तारीखों में परीक्षाएं होंगी या नहीं। फिलहाल शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकार की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। सरकार से मंजूरी मिलने पर ही परीक्षा के लिए निर्धारित शेड्यूल जारी किया जाएगा।
 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए करीब ढाई लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। चूंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अपनी ओर से तय की गई तारीखों को ही अंतिम मान रहा है, इसके अनुसार ही तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने डाटा प्रोसेसिंग के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है।
 

इसको लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव दीपक बाबूलाल करवा  द्वारा जानकारी दी गई कि परीक्षा के आयोजन के लिए जरूरी प्रक्रिया की जा रही है।


इसके तहत परीक्षा के दौरान होने वाली वीडियोग्राफी, परीक्षा केंद्रों में लगने वाले जैमर सिस्टम,  सीसीटीवी कैमरों का संचालन और बायोमीट्रिक के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड  नवंबर महीने के अंत तक परीक्षा संचालन से संबंधित सभी तैयारियाें को पूरा कर लेगा।


गौरतलब है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर साल में दो बार एचटेट परीक्षा करवाने की अनिवार्यता है। ऐसे में बोर्ड ने अपनी ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि यह परीक्षाएं दिसंबर महीने में करवाई जाएं।

बायोमीट्रिक के लिए एक मौका 
\
वहीं पिछले साल यानी 2025 में हुई एचटेट परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बोर्ड ने बायोमीट्रिक का एक और मौका दिया गया है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि यह प्रक्रिया उन अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिनका परिणाम आरएलवी है।  या जो उम्मीदवार पहले यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं।