HKRN Recruitment 2026: हरियाणा में JE और BI समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन!
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 27 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दे की जूनियर इंजीनियर और बिल्डिंग इंस्पेक्टर (बीआई) पदों के लिए यह आवेदन मांगे गए हैं।
HKRN Recruitment 2026-VOP : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 27 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की जूनियर इंजीनियर और बिल्डिंग इंस्पेक्टर (बीआई) पदों के लिए यह आवेदन मांगे गए हैं। लंबे समय से सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है .
HKRN द्वारा भरे जायेंगें ये पद
एचकेआरएन के जरिये पैरा आर्किटेक्ट एसोसिएट्स बिल्डिंग इंस्पेक्टर, पैरा इंजीनियरिंग एसोसिएट्स जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), जूनियर इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।VOP बिल्डिंग इंस्पेक्टर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आवश्यक है और इसकी तैनाती कुरुक्षेत्र में होगी।VOP
जरुरी दस्तावेज
जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य है।
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा मांगा गया है।
जूनियर इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर) पद के लिए हॉर्टिकल्चर में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। VOP
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक या डिप्लोमा के माथ मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत विषय होना जरूरी है।
जूनियर इंजीनियर के सभी पदों की तैनाती पंचकूला में की जाएगी। सभी चयनित उम्मीदवारों को निगम के नियमानुसार वेतन दिया जाएगा।VOP