{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के गांव की छोरी ने कर दिया कमाल, PCS क्रैक कर बनी DSP

SUCCESS STORY: गांव के सरकारी स्कूल से हुई है। ऐसे में छोटे से गांव से निकल कर यह सफलता हर युवा को प्रेरित कर रही है।
 

SUCCESS STORY  DSPMahak Sharma: कहते हैं सफलता के लिए संसाधन नहीं मेहनत अधिक महत्व रखती है। क्योंकि कुछ लोग बिना संसाधनों के भी अपनी मेहनत के दम पर अपनी मंजिल को पाने का हौसला रखते हैं।

उन्हीं में से एक हैं हरियाणा के पानीपत जिला के उरलाना कलां गांव की बेटी महक शर्मा। महक शर्मा ने बिना कोचिंग के तैयारी की और PCS की परीक्षा को क्रैक कर अब उत्तर प्रदेश में डीएसपी बन गई हैं।

 

साधारण परिवार, सादा जीवन


महक शर्मा बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता एक किसान हैं और मां गृहणी हैं। पूरे परिवार का जीवन बहुत ही सादगी भरा है।

क्योंकि उनकी शिक्षा भी गांव के सरकारी स्कूल से हुई है। ऐसे में छोटे से गांव से निकल कर यह सफलता हर युवा को प्रेरित कर रही है।

इसके लिए महक शर्मा ने लगातार मेहनत की है। अपने लक्ष्य को साध कर तैयार करने से यह मंजिल मिली है।

 

सफलता के लिए चुनी शिक्षा 

महक शर्मा को शुरू से ही पता था कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। यही कारण है कि गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने हमेशा ही शिक्षा को प्राथमिकता दी।

उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई पानीपत के मशहूर आर्य आदर्श कॉलेज से की। यहां से BSc की पढ़ाई के बाद दयाल सिंह कालेज से MSc करने के बाद सिविल सेवा की राह पकड़ी।

 


तीन बार मिली असफलता नहीं मानी हार


महक शर्मा के जीवन में यह सफलता बहुत आसान नहीं रही। क्योंकि सिविल सेवा की परीक्षा में उनको लगातार 3 बार असफलता मिली।

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी। चौथे प्रयास में 10 वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई।