{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा की बेटी प्रीति यादव बनी नोएडा की पहली महिला डीसीपी, 22 की उम्र में क्रेक किया था UPSC 

IPS प्रीति यादव अपने पिता को पुलिस की वर्दी में देख कर पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखा और वे महज 22 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बन गईं। 

 

IPS priti Yadav Success Story : हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। हरियाणा के रेवाड़ी जिला से आने वाली आईपीएस अधिकारी प्रीति यादव को अब नोएडा में डीसीपी की कमान मिली है।

प्रीति यादव की गिनती देश के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है। अब नाेएडा में उनकी नियुक्ति बड़ा संदेश दे रही है।

आईपीएस अधिकारी प्रीति यादव को गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी। अब प्रीति यादव नोएडा जाेन की पहली महिला डीसीपी होंगी।

उन्होंने आईपीएस साद मियां खान की जगह कार्यभार संभाला है। इससे पहले भी प्रीति यादव गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को देख रही थी। 

प्रीति यादव मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी से आती हैं, और वे 2019 में महज 22 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बनी हैं।

प्रीति यादव के पिता मुकेश यादव चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही रहे हैं। IPS प्रीति यादव अपने पिता को पुलिस की वर्दी में देख कर पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखा और वे महज 22 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बन गईं। 


प्रीति यादव शुरू से ही पढ़ाई में काफी होशियार रही हैं। उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा 96.2% अंकों के साथ उत्तीर्ण की। साथ ही स्नातक की पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल विजेता रही हैं। हालांकि  उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई शुरू की, लेकितन UPSC की तैयारी के लिए इसको बीच में ही छोड़ दिया। 


पहले प्रयास में बनी IPS


UPSC की परीक्षा यह बहुत कम होता है, जब पहले ही प्रयास में मन मुताबिक सफलता मिल जाए, लेकिन प्रीति यादव ने यह कर दिखाया है।

जब वे महज 22 साल की थीं, उन्होंने UPSC क्रैक कर लिया। इसके बाद उनको उत्तर प्रदेश कैडर मिला। यहां साहरनपुर में वे अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान बतौर एएसपी तैनात रहीं।