{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में शिक्षा विभाग की कार्रवाई, सरकारी स्कूल का अध्यापक सस्पेंड

 

School Teacher Suspended : हरियाणा के जींद में शिक्षा विभाग ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मौलिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा पंचकूला की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं लेकिन सस्पेंशन का कारण नहीं बताया गया है। 

12 नवंबर 2026 को निकले विभागीय ऑर्डर के अनुसार राजकीय माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा (स्कूल कोड 29410), जिला जींद में कार्यरत ईएसएचएम (ESHM) सरताज सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।  सस्पेंशन की अवधि के दौरान सरताज सिंह को हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

इसके साथ ही उनका मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO), जींद का कार्यालय निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान सरताज सिंह सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

आदेश की प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद, संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है।