{"vars":{"id": "141324:5161"}}

बस में सफर के दौरान यात्री ने मां को दिया ताना, मेहनत से बस कंडक्टर की बेटी बनी IPS

 

IPS Success story : मन में यदि बड़े सपने हों तो फिर कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। हिमाचल प्रदेश निवासी शालिनी अग्निहोत्री ने यह कर दिखाया है। बस कंडक्टर की बेटी शालिनी अग्निहोत्री बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से यूपीएसपी की परीक्षा क्रैक कर आईपीएस के पद तक पहुंचने का लक्ष्य पूरा किया है। इसके पीछे एक खास घटना भी जुड़ी है।

दरअसल शालिनी अग्निहोत्री के जीवन में एक ऐसी घटना घटी, जिससे वे आईपीएस की कुर्सी तक पहुंच गई। एक बार शालिनी अपनी मां के साथ बस में सफर कर रही थी, यहां सीट को लेकर एक व्यक्ति के साथ उनकी मां की बहस हो गई। सही प्रकार से सीट नहीं मिलने पर जब शालिनी और उनकी मां ने आवाज उठाई तो उनको ताना मारते हुए कहा वे कोई DC हैं कया। 

यही शब्द शालिनी के दिमाग में बैठ गए। तभी शालिनी ने समझ लिया कि अपने अधिकार पाने के लिए समर्थ अधिकारी बनना चाहिए। इसी घटना के बाद से शालिनी ने तय कर लिया कि वे बड़ी अधिकारी बनेंगी। इसका परिणाम यह हुआ कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास वे आईपीएस अधिकारी बन गईं।

पहले ही प्रयास में  285वीं रैंक 
बिना किसी कोचिंग के शालिनी ने कड़ी मेहनत से यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में 285वीं रैंक प्राप्त कर ली। 2011 की इस यूपीएससी परीक्षा ने शालिनी का जीवन ही बदल दिया। यहां से शालिनी का चयन भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS के लिए हुआ। फिलहाल वे हिमाचल प्रदेश कैडर में तैनात हैं। उनकी पहचान एक निडर आईपीएस अधिकारी के रूप में है। 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ठठल गांव की रहने वाली शालिनी अग्निहोत्री बेशक एक साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर असाधारण परिणाम दिए हैं। हालांकि शालिनी अग्निहोत्री के पिता रमेश अग्निहोत्री एक बस कंडक्टर थे, लेकिन कम संसाधनों को शालिनी ने कभी अपनी मंजिल के रास्ते में रूकावट नही बनने दिया।  

वहीं बस कंडकर रमेश अग्निहोत्री ने भी बेटी को आगे बढ़ने में पूरा साथ दिया। अच्छी शिक्षा का परिणाम यह रहा कि शालिनी ने आईपीएस बन कर अपने पिता को नई पहचान दी। साथ ही ऐसे परिवारों को भी प्रेरणा दी, जो बेटी को कमतर आंकते हैं। 

पढ़ाई में रही तेजर्रार
शालिनी अग्निहोत्री शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेजर्रार रही हैं। 10वीं की परीक्षा में उन्होंने 92.2% अंक लिए। इसके बाद 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी 77% अंक लेकर अपनी लग्न को दिखा दिया। स्कूली शिक्षा के बाद हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, धर्मशाला से स्नातक और एमएससी की शिक्षा ली।

बिना कोचिंग यूपीएससी की तैयारी
शालिनी अग्निहोत्री को अफसर बनने का भूत इस कद्र सवार था कि उन्होंने बिना कोचिंग ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। जब वे कॉलेज में थी तो वहां पर हॉस्टल माहौल के माहौल का भी लाभ मिला। हालांकि शालिनी ने यह तैयारी इतनी शांति से की कि परिवार को भी इसकी जानकारी नहीं दी। ऐसे में सेल्फ स्टडी के दम पर ही वे यूपीएसपी क्रैक करने में सफल रहीं।