{"vars":{"id": "141324:5161"}}

6 बार असफलता भी नहीं तोड़ पाई हौसला, सातवें प्रयास में IRS अधिकारी प्रिया मीणा

SUCCESS STORY: भारतीय प्रशासन सेवा के IRS कैडर में शामिल हुई हैं। इसके लिए उन्होंने 7 बार प्रयास किया। 6 प्रयासों में बेशक असफलता मिली, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा। फिलाहल वे इनकम टैक्स अधिकारी के रूप में नागपुर में तैनात हैं।
 

SUCCESS STORY : जीवन में संघर्ष कुछ लोगों को कमजोर कर देता है। वहीं कुछ लोग इन संघर्षों को आगे बढ़ने का रास्ता बना लेते हैं। ऐसी ही कहानी है राजस्थान की बेटी प्रिया मीणा की। उन्होंने किसी भी प्रकार की कमी को जीवन में कमजोरी नहीं बनने दिया। 

लगातार संघर्ष कर वे भारतीय प्रशासन सेवा के IRS कैडर में शामिल हुई हैं। इसके लिए उन्होंने 7 बार प्रयास किया। 6 प्रयासों में बेशक असफलता मिली, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा। फिलाहल वे इनकम टैक्स अधिकारी के रूप में नागपुर में तैनात हैं।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा की ओर रूझान


हालांकि प्रिया मीणा ने यूपीएससी की ओर कदम देर से रखा, लेकिन इसमें भी सफलता पाई। प्रिया मीणा स्कूल समय से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं। वे देश के उच्च् संस्थान IIT दिल्ली से  BTech और MTech की ड्यूअल डिग्री धाकर हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने सिविल सेवा की ओर जाने की योजना बनाई। 


पिता को बताया प्रेरणा स्त्रोत

प्रिया मीणा अपने पिता को प्रेरणा स्त्रोत मानती हैं। इसको लेकर प्रिया मीणा ने स्वयं सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि अपने पिता को देश के लिए बहुत मेहनत और निस्वार्थ भाव से काम करते देखा है। इसी समर्पण को देखकर जन-सेवा के लिए प्रेरणा मिली।

इसके अलावा प्रिया मीणा करीब डेढ साल तक भारतीय रिजर्व बैंक में बतौर मैनेजर कार्यरत रही हैं। वहीं वे जमशेदरपुर स्थित Tata Steel, Cognizant और Sports Authority of India में भी कार्य कर चुकी हैं। 

6 बार मिली असफलता

प्रिया मीणा का प्रशासनिक सेवा का यह सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने UPSC CSE के लिए 6 बार प्रयास किया। हालांकि परीक्षा पास कर वे इंटरव्यू तक तो पहुंच गई, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इससे उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार तैयारी करती रहीं। अंतत: 2024 में सफलता का समय आया और वे 833वीं रैंक के साथ IRS अधिकारी बनी। 

पति आईएएस अधिकारी


अपनी जिद्द के लिए लगातार मेहनत करने वाली प्रिया मीणा की शादी आईएएस अधिकारी से हुई है। उनके पति विकास मरमत आंध्रप्रदेश कैडर के 2019 बैच के IAS अधिकारी हैं।