{"vars":{"id": "141324:5161"}}

यूपी में सरकारी शिक्षकों की बंपर भर्ती, आज आवेदन का अंतिम दिन

 

UP Teacher Bharti : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना दे रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 12405 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आज यानी 4 नवंबर आवेदन की अंतिम तारीख है। इस भर्ती से 12405 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की जानी है। 

ऐसे में जिन युवाओं को उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनना है, उनको आज 4 नवंबर को हर हाल में आवेदन कर देना होगा। क्योंकि जो युवा किसी कारण से आवेदन फार्म नहीं भर पाए हैं, वे आज इसक प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यह आवेदन शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरना होगा। क्योंकि 4 नवंबर के बाद यह विंडो बंद होने जा रही है।

त्रुटियों के सुधार के लिए अभी मौका
हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे युवाओं के लिए अभी मौका जारी रखा है, जिनके आवेदन में कोई त्रुटी रह गई है। इसके तहत युवा अपने आवेदन फार्म की त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 7 नवंबर तक चलेगी। यानी यदि आवेदन करते समय कोई गलती रह गई है तो उसको 7 नवंबर तक सुधारा जा सकता है।

40 वर्ष तक लाेग कर सकते हैँ आवेदन
इस भर्ती में भाग लेने के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने स्नातक के साथ डीएलएड/ बीटीसी/ बीएलएड जैसे कोर्स किए हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को यूपी टीईटी या सीटीईटी भी क्लियर किया होना चाहिए। इसके लिए 21 साल 40 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षण के तहत मिलने वाली छूट आराित श्रेणियों में मिलेगी। जबकि एफिलिएटेड प्राइमरी स्कूल, एडेड स्कूल के शिक्षकों के लिए आयु में छूट का प्रावधान है। 

घर से ही भर सकते हैं फार्म
इस भर्ती के लिए अभ्यार्थी घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही फीस भी ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है। इसके लिए सबसे पहले upessc.up.gov.in वैबसाइट खोल लें। इसके होम पेज पर दिया लिंक सहायक अध्यापक भर्ती है। यहीं पर क्लिक करना है। इसके बाद नया लिंक खुल जाएगा। यहां पर क्रिएट योर OTR ID का विकल्प मिलेगा। इस क्लिक करते हुए इस आईडी को बना लें। फिर साइन इन करते हुए मांगे गए विवरण को दर्ज कर लें। फीस भरते समय अपनी कैटेगरी का ध्यान रखें और इसके अनुसार ही फीस जमा करें। अब फार्म पूरी तरह से भर गया है। इसके बाद प्रिंट निका लें।