रेलवे में बंपर नौकारियां, बिना परीक्षा मिलेगा मौका, जल्दी करें आवेदन
Indian railway jobs : भारतीय रेलवे द्वारा युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया गया है। इसके तहत उत्तर रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी करते हुए इसके नियम भी तय किए हैं। इसमें परीक्षा की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि रेलवे अप्रेंटिस के लिए 4600 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
इस भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि यह भर्ती बिना रिटन परीक्षा के आधार पर होगी। इस भर्ती से उत्तर रेलवे के दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, फिरोजपुर, मुरादाबाद और जम्मू क्लस्टर, यूनिट के साथ-साथ वर्कशॉप के लिए भी नियुक्ति की जाएगी। इसमें लखनऊ में 1525 और दिल्ली में 1312 पदों की विकेंसी निकाली गई है।
रेलवे के अनुसार इस भर्ती के तहत मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, स्टेनोग्राफर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, पेंटर ट्रेड के उम्मीदवार भाग लेंगे।यह भर्ती अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग के लिए है। कुल 4651पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
इसके लिए 11 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद अगले साल यानी 2027 की फरवरी में मैरिट लिस्ट आने की संभावना है। इस भर्ती में 10वीं पास के साथ आईटीआई पास युवाओं को मौका मिलेगा और आईटीआई के अंकों के आधार पर ही चयन होगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए युवाओं को ऑनलाइन ही आवेदन करना है। इसके लिए आरआरसी नॉर्दन की वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर इसके होमपेज पेज से Act Apprentice Recruitment 2026 के अप्रेंटिस के लिंक पर क्लिक करते हुए आगे बढ़ें।
यहां खुद की बेसिक डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया करनी होगी। इसके बाद लॉगिंन करते हुए आवेदन फार्म भरें। इसके बाद मांगे गए दस्तावेज जैसे 10वीं मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को अपलोड कर दें। यहां पर फीस अपनी श्रेणी के अनुसार ही भरें।