भारत की प्रोफेसर ने किया गणित के 70 साल पुराने सवाल काे हल, विश्व स्तर पर मिली पहचान
जब भी गणित का जिक्र आता है, कई लोग इससे डरने लगते हैं। वहीं भारत की एक प्रोफेसर ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे पूरी दुनिया चकित है। गणित का जो सवाल 70 सालों से विश्व भर के गणितज्ञों के लिए सिरदर्द बना हुआ था, उसका तोड़ निकाल दिया है।
इस महान काम को अंजाम दिया है कोलकाता के इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट की प्रोफेसर नीना गुप्ता ने। उन्होंने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जो विश्व भर के गणित विशेषज्ञ नहीं कर पाए। यह सवाल दशकों से अलजेब्रिक ज्योमेट्री में उलझा हुआ था।
नीना गुप्ता ने अपने शोध से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ पहचान बनाई है, ऐसा काम करके दिखाया है, जिसे हमेशा हमेशा जाना जाएगा। इस कार्य के चलते नीना गुप्ता को TIME100 नेक्स्ट इंडिया 2026 की सूची में स्थान मिला है।
कौन हैं नीना गुप्ता
आज विश्व स्तर पर अपनी खास जगह बनाने वाली नीना गुप्ता का जन्म कोलकाता में हुआ है। फिलहाल वे इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट यानी ISI कोलकाता में प्रोफेसर हैं। अब उन्होंने गणित के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह हमेशा के लिए अमर हो गया है।
पहले भी रह चुकी हैं अंतरराष्ट्रीय पहचान
बेशक आज नीना गुप्ता के कार्य को विश्व भर में नई पहचान मिली है, लेकिन इससे पहले भी नीना गुप्ता 2014 में खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर चुकी हैं। तब उन्होंने जारिस्की कैंसलेशन प्रॉब्लम के एक वर्जन के काउंटरएग्जांपल की खोज की थी। गणित में इस समस्या को बहुत बहुत ही बड़ा माना जा रहा था, यह समस्या 70 सालों से गणितज्ञों के लिए चुनौती रही। ऐसे में अलजेब्रिक ज्योमेट्री के क्षेत्र में उनके शोध को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।