हरियाणा के युवको के साथ ऋषिकेश मे मार#पीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या था मामला , पढ़िए
NEWS- हरियाणा के कैथल के युवकों की उत्तराखंड के ऋषिकेश में कपड़े उतारकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है..आरोपियों ने अन्य लोगों संग मिलकर कैथल के युवकों को बुरी तरह लात घूंसों से पीटा था.. कपड़े फाड़कर नंगा कर बाजार में घुमाया था..इस संबंध में एसपी देहात ऋषिकेश जया बलूनी ने पत्रकार वार्ता की.. उन्होंने बताया कि युवकों को पीटना सही नहीं था...अगर कोई बात थी, तो पहले पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी..कानून को हाथ में लेना उचित नहीं है...
इस मामले में कैथल के सतबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 20 मई को वह अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आया था...वहां पर एक महिला ने उनकी गाड़ी रोकी, जिसके साथ एक बच्ची भी थी. दोनों की बहस होने लगी और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए.. दोनों पक्षों की बात हो रही थी कि तभी कुछ लोगों ने इन युवकों से मारपीट शुरू कर दी...दरअसल दोनो युवको पर आरोप लगे थे कि इन्होने एक बच्ची को गलत इशारे किए...जिस पर वहा विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू कर दी..तो अब इस मामले मे 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है....जांच जारी है
Team Voice of Panipat