PAN कार्ड से ले सकते हैं आप ₹5 लाख तक का लोन, जानें क्या है शर्तें
Nov 3, 2026, 12:22 IST
PAN Card Loan : कोई व्यापार करने के लिए या आर्थिक रुप से खर्ज में डूब जाने पर या फिर घर में शादी -विवाह जैसे बड़ें कार्यक्रम के लिए लोन की आवश्यकता पड़ती है। यदि आपके पास केवल पैन-कार्ड है और कुछ बेसिक विवरण हैं, तो कई बैंक और फिनटेक प्लेटफॉर्म आपको ₹50 हजार से ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन तुरंत दे सकते हैं।
बता दें कि, पैन-कार्ड केवल टैक्स भरने का दस्तावेज नहीं, चूंकि आपकी फाइनेंशियल पहचान है। आप इससे बैंक और लोन कंपनियां आपका क्रेडिट रिकॉर्ड देख पाते हैं यानी आपने पहले कितने लोन लिए, समय पर चुकाए या नहीं। अधिकत्तर PAN कार्ड आधार से लिंक होते हैं, जिससे e-KYC फटाफट हो जाता है और लोन अप्रूवल में देरी नहीं होती। हालांकि इसमें कई बातें मैटर करती हैं
लोन लेने से पहले क्या करें?
- पैन और आधार लिंक हो – इससे वेरिफिकेशन आसानी से हो जाता है।
- क्रेडिट स्कोर अच्छा हो – समय पर EMI चुकाने का रिकॉर्ड आपके लिए प्लस पॉइंट है।
- इंकम स्टेबल हो – बैंक देखता है कि आपकी कमाई लोन चुकाने के लिए पर्याप्त है या नहीं।
लोन लेने की एलिजिबिलिटी:
- आपकी उम्र 21 से 60 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।
- रेगुलर इनकम सोर्स हो (जॉब या बिजनेस) होना अनिवार्य है।
- कम EMI-इनकम रेशियो (यानि कम कर्ज और ज्यादा इनकम) होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन अप्लाई ऐसे करें?
- सबसे पहले आप बैंक या डिजिटल लेंडर के वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद आप अपना नाम, DOB, मोबाइल नंबर और PAN फिल करें।
- फिर इसके बाद आप OTP से मोबाइल वेरिफाई करें।
- अब आप लोन अमाउंट और टेन्योर चुनें।
- इसके बाद अब आप PAN, आधार, बैंक स्टेटमेंट और सैलरी स्लिप अपलोड करें।
- यदि आपके सारे डॉक्यूमेंट सही हुए, तो 24 घंटे के अंदर लोन अप्रूव हो सकता है।