पीएम सूर्य घर योजना का लाभ कब और कैसे लें, जानें कितनी यूनिट तक वालों को लगवाना चाहिए सोलर सिस्टम
सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोग घरों पर सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं। कुछ लोगों को अंदेशा रहता है कि उनके घर में बिजली की खपत बहुत ही कम है। हर महीने 100 से 200 यूनिट ही बिजली खर्च हाेती है। ऐसे में सोलर सिस्टम उनके लिए लाभदायक है या नहीं। हालांकि 500 रुपये या इससे कम बिजली बिल आने की स्थिति में सोलर पैनल का खास लाभ नहीं।
इसी आशंका के कारण कई लोग सोलर सिस्टम के खर्च और बचत के गणित में उलझे रहते हैं। आइए आज इसका पूरा गणित समझाते हैं। क्योंकि देश भर की बात की जाए 60 लाख से ज्यादा घरों में सोलर पैनल स्कीम को अपनाया गया है। इससे जहां बिजली खर्च में बचत हुई है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके घर में बिजली का बिल शून्य भी हो गया है।
तो आपको बता दें कि पीएम सूर्य घर योजना सभी के लिए लाभदायक है। क्योंकि इसमें हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी घर में प्रति माह 200 से 400 यूनिट बिजली की खर्च होती है तो यहां इसका लाभ सबसे अधिक रहेगा। हालांकि सरकार द्वारा 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी का लाभ मिलता है।
क्योंकि किसी घर में 1 एसी के साथ नियमित प्रयोग के बिजली उपकरण जैसे फ्रीज, वाशिंग मशीन, पंखे चलते हैं इनका बिल करीब 3000 रुपये तक हो जाता है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता 200 यूनिट से ज्यादा खपत करता है। वहीं यदि घर की छत पर 2 से 3 किलोवॉट का ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम लगता है तो यहां बिजली बिल शून्य हो सकता है।
इस गणित के हिसाब से यदि कोई उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली खर्च करता है तो उसका सोलर पैनल का खर्च करीब 4 साल में पूरा हो जाता है। क्योंकि सब्सिडी के बाद इस पर करीब 2 लाख रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद जो भी बिजली का इसका लाभ मिलेगा व पूरी तरह से फ्री रहेगा।
इसके बाद बात उन घरों की आती है, जिनमें बिजली का खर्च 200 से कम यूनिट होता है। यहां यहां 100 से 150 यूनिट का खर्च लेकर चलते हैं। ऐसी स्थिति में 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाया जा सकता है।
इससे प्रतिदिन करीब 5 यूनिट बिजली बनेगी। 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम को लगवाने का खर्च लगभग 70 हजार रुपये होगा। इस पर केंद्र सरकार द्वारा 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
इसके अलावा राज्य सरकार भी सब्सिडी दे रही हैं। ऐसे घरों का बिजली का बिल करीब 1000 रुपये रहता है। यहां भी करीब 4 साल में खर्च की गई राशि पूरी हो जाती है।
अधिक बिजली खर्च पर असर
इसके अलावा कुछ घरों में बिजली की खतप 300 से 600 यूनिट तक होती है। यहां पर 3 किलोवाट का सौर पैनल लगवाने की स्थिति में 78 हजार रुपये केंद्र सरकार से सब्सिडी मिलती है। यहां भी बिजली बिल में 90 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। यानी 4 से 5 साल में खर्च पूरा हो जाएगा।