{"vars":{"id": "141324:5161"}}

इतिहास बन गया आजादी से पहले का यह साबुन, आज भी आता है जुबां पर

 

OK Soap Story : जब भी आप सड़क पर यात्रा करते हैं तो पास से गुजर रहे ट्रकों के पीछे OK लिखा जरूर देखा होगा। देख कर एक बात जहन में जरूरत आती है कि हर गाड़ी के पीछे यह OK क्यों लिखा गया है। असल में यह एक बहुत पुरानी कहानी है। इसका संबंध आजादी से पहले बने एक नहाने के साबुन ब्रांड से जुड़ा है।  क्योंकि इसी नाम से कभी साबुन आता था। 

यह साबुन देश के जाने माने टाटा ग्रुप द्वारा आजादी से मार्केट में उतारा गया था। दरअसल यह पहले देश का पहला स्वदेशी नहाने का साबुन था। इसका नाम था OK। इस साबुन का आकार बड़ा था। हालांकि मार्केट में यह साबुन लोगों को लुभा नहीं पाया और बंद हो गया। लेकिन OK शब्द दे गया। इतना ही नहीं इस साबुन को बनाने वाली टाटा की कंपनी TOMCO को भी बेचना पड़ा।

यह बात आजादी से भी पहले 1917-18 की है। उस समय OK साबुन मार्केट में आया। इस ब्रांड को जमशेदजी टाटा ने OK कोकोनट ऑयल मिल्स के माध्यम से शुरू किया। हालांकि उस समय लाइफबॉय जैसा ब्रांड मार्केट में था। इसके मुकाबले पहला स्वदेशी साबुन OK मार्केट में लाया गया।

हालांकि इसको लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़े और शानदार विज्ञापन भी दिए गए। इसकी कीमत भी कम रही। यह OK नाम इतना चर्चित हुआ कि बेशक इसके नाम से साबुन मार्केट में नहीं टिक पाया, लेकिन इस OK ने ट्रक गाड़ियों के पीछे जगह बना ली।

इस साबुन का निर्माण टाटा समूह की कंपनी टाटा ऑयल मिल्स लिमिटेड कंपनी यानी TOMCO ने शुरू की। हालांकि उस दौर में लीवर ब्रदर्स का ब्रांड लाइफबॉय नहाने के साबुन के रूप में अपनी मजबूत पकड़ लोगों के बीच रखता था। ऐसे में टाटा ने OK नाम से नया साबुन मैदान में उतारा। OK साबुन काफी चर्चित भी हुआ। टाटा का यह ब्रांड जब OK नाम से आया तो लोगों को काफी जमा। साथ ही इसकी ब्रांडिंग भी निम्न वर्गीय लोगों के हिसाब से ही की गई।

ट्रकों के लिए बन गया यह मार्का
इस साबुन के रेपर पर कमल के फूल का फोटो होता था। ऐसे में वहीं से आज भी ट्रकों के पीछे OK-TATA जैसे स्लोगन लिखेन जाने लगे। इसके साथ आज भी कमल के फूल की छपाई दिख जाती है। हालांकि उस जमाने में यह OK लिखना साबुन के लिए मुफ्त विज्ञापन के रूप में शुरू किया गया था।