दिवाली पर SBI समेत ये बैंक दे रहे सस्ते लोन, कार लेना होगा आसान
Diwali Bank Offar : इस दिवाली यदि आप भी नई कार खरीदना चाह रहे हैं तो बैंक के आपके इस काम को आसान कर देंगे। क्योंकि विभिन्न बैंकों द्वारा कार खरीदने के लिए सस्ते लोन ऑफर किए जा रहे हैँ। क्योंकि इन बैंकों के खास कार लोन ऑफर आपके कार खरीदने के सपन के साथ सस्ते में काम लाने का भी मौका दे रहे हैं।
दरअसल दिवाली व धनतेरस के मौके पर काफी लोग वाहन खरीदने की योजना बनाते हैं। ऐसे में बैंक आपको सस्ते लोन के साथ प्रोसेसिंग फीस में भी छूट का लाभ दे रहे हैं। इसमें कई सरकारी बैंक भी शामिल हैं। इस मौके पर कई बैंकों द्वारा 7.75 प्रतिशत सालान की ब्याज दर भी ऑफर की जा रही है।
जानें बैंकों के शानदार ऑफर
कार लोन के लिए बैंकों द्वारा एक से बढ़कर एक ऑफर उपभोक्ताओं के लिए दिए जा रहे हैँ। इसके तहत बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिवाली के मौके पर 7.85 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से लोन की शुरूआत की जा रही है। यह लोन दर 11.55 प्रतिशत तक है। यानी यदि आप 5 लाख रुपये का लोन 5 साल की अवधि के लिए लेते हैं तो 10,102 से 11,009 रुपये तक की EMI बनेगी।
इसी प्रकार बैंक ऑफ इंडिया भी 7.85 से लेकर 12.55 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लोन सुविधा दे रहा है। ऐसे में यहां 5 लाख रुपये के 5 साल के लोन की EMI 10,102 से लेकर 11,262 रुपये तक होगी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा 7.70 प्रतिशत से लेकर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा है। ऐसे में इस बैंक की ईएमआई 10,067 से लेकर 11,122 रुपये तक रहने वाली है। साथ ही बैंक प्रोसेसिंग फीस में पूरी छूट दे रहा है।
केनरा बैंक में भी 7.70 से लेकर 11.70 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से लोन दिया जा रहा है। उपरोक्त अवधि के लिए लोन लेने पर यहां मासिक किस्त यानी ईएमआई 10,067 से 11,047 रुपये तक होने वाली है।
हालांकि बैंक 1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस ले रहा है। इसके अलावा पंजाब एंड सिंध बैंकसे आप 7.55 से 14.30 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं। यहां आपकी ईएमआई 10,031 से लेकर 11,712 रुपये तक होने वाली है। यहां पर भी 1,000 से 15,000 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा कार के लिए लोन की दर 7.85 से लेकर 10.95 प्रतिशत तक निर्धारित की गई है। यानी इस बैंक की EMI 10,102 से लेकर 10,859 रुपये के बीच रहने वाली है। प्रोसेसिंग फीस यहां भी 1,000 से 1,500 रुपये तक रहेगी। वहीं भारतीय स्टेट बैंक 8.45 से लेकर 9.50 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज दर पर लोन दे रहा है। यानी 5 लाख रुपये के लोन पर ईएमआई 10,246 से लेकर 10,501 रुपये के बीच रहने वाली है।