PNB बैंक ने जारी किया अलर्ट! 10 नवंबर के बाद बंद हो जायंगें ये खाते
PNB Bank Update : देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंकों में शुमार पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट दिया है।
क्योंकि बैक कुछ खातों को बंद करने जा रहा है। इन विशेष खाताधारकों को 10 नवंबर 2026 से पहले KYC प्रक्रिया पूरी करवानी होगी।
इससे यह बैंक खाते दोबारा सक्रिय हो पाएंगे। ऐसे में पीएनबी के खाताधारकों को यह अपडेट जान लेनी चाहिए।
इसके तहत ऐसे बैंक खाते आते हैं, जिनमें लंबे समय से लेनदेन नहीं हुआ है। ऐसे में यदि पंजाब नेशनल बैंक आपका भी बैंक अकाउंट है तो, जल्द ही संभल जाएं।
इसके तहत बैंक ऐसे खातों को बंद करने की तैयारी कर रहा है, जिनमें पिछले तीन साल से ज्यादा समय से लेनदेन नहीं किया जा रहा है।
विशेषकर जिनका बैंक बैलेंस भी जीरो चल रहा है। ऐसे खाताधारकों को अपने बैंक अकाउंट बचाने के लिए 10 नवंबर 2026 से पहले प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
यह है खाते बंद करने का कारण
दरअसल बैंक का मानना है कि जो खाते लंबे समय से निष्क्रिय हैं, वे सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं हैं। क्योंकि इन खातों का कोई गलत प्रयोग कर सकता है। वहीं निष्क्रिय खातों और जीरो बैलेंस वाले खातों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। हालांकि सक्रिय खातों पर यह नियम लगू नहीं हो रहा है।
सुरक्षा का रखें ध्यान
साथ ही इस प्रक्रिया के दौरान बैंक उपभोक्ताओं को अपने खाते की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।
क्योंकि बैंक की ओर से कहा गया है कि इसकी सूचना अपने पास की बैंक शाखा से लें।
साथ ही ध्यान रखें की केवाईसी प्रक्रिया किसी भी अनजान लिंक से नहीं करें। किसी भी स्थिति में फोन पर बैंक के किसी भी व्यक्ति को OTP, PIN या बैंकिंग पासवर्ड सांझा नहीं करें।
खाता सुरक्षित रखने के लिए करें यह प्रक्रिया
पीएनबी की इस प्रक्रिया के तहत जो बैंक खाते लंबे समय से ऑपरेशनल नहीं है, उनको बंद किया जाना है।
इससे बचने के लिए सबसे पहले अपने बैंक अपने खाते की स्थिति जान लें। यानी क्या खाता बंद होने वाली श्रेणी में आ रहा है।
यदि आपका खाता बंद होने वाली श्रेणी में है तो इसको सुरक्षित रखने के लिए बैंक के निर्देशों के अनुसार KYC करवाएं।