बुढ़ापा कटेगा मौज में! रिटायरमेंट के बाद तुरंत इन 3 सरकारी स्कीम में कर सकते हैं निवेश, जानें डिटेल
Senior Citizen Savings Scheme: हर व्यक्ति अपनी जवानी में कोई न कोई काम करता है। इससे होने वाली आय से उसका घर चलता रहता है, लेकिन जब वह बुजुर्ग हो जाता है या रिटायर हो जा जाता है तो घर के नियमित खर्चों के लिए हर महीने पैसे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जमा पूंजी से हर महीने में अच्छा रिर्टन लिया जा सकता है। जिससे नियमित खर्च चलते रहें।
आज के दौर में निवेश भी जोखिम भरा है, लेकिन सरकारी की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं, जहां निवेश कर सुरक्षित तरीके से हर महीने रिर्टन लिया जा सकता है।
इसके तहत पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) और सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) प्रमुख हैं। इसे अलावा जरूरत या निवेश के अनुसार नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से भी रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ लिया जा सकता है।
इसमें सबसे पहले आती है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम। इसको MIS के नाम से भी जाना जाता है। इससे हर महीने ब्याज मिलता है,जिसमें पैसा एक बार जमा करवाना होता है।
फिलहाल इस पर 7.4% सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में यदि कोई 5 लाख रुपये जमा करवाता है तो इससे हर महीने 3,083 रुपये ब्याज के रूप में लिए जा सकते हैं।
वहीं 9 लाख रुपये जमा करने पर 5,550 रुपये महीने मिल जाएंगे। हालांकि इसमें अधिकतम राशि 9 लाख रुपये ही जमा करवाई जा सकती है।
हालांकि संयुक्त खाता खोल कर इसमें 15 लाख रुपये जमा हो सकते हैं। इससे हर महीने 9,250 रुपये ब्याज मिल जाएगा।
इसके बाद नंबर आता है सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम। इसको SCSS के नाम से जाना जाता है। जैसा की नाम से ही साफ है कि वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना से खास लाभ मिलता है।
60 से अधिक उम्र के लोग यह प्लान ले सकते हैं। इसमें वार्षिक रूप से 8.2% ब्याज दिया जाता है। साथ ही अधिकतम राशि जमा करवाने की सीमा 30 लाख रुपये है। इससे हर तीन महीने में ब्याज मिलेगा।
इस योजना में यदि कोई निवेशक 10 लाख रुपये करता है तो उसको हर साल करीब 82,000 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। हर तीन महीने में निवेश को 20,500 रुपये मिल जाएंगे।
हालांकि 30 लाख रुपये करवाने पर हर साल 2.46 लाख रुपये ब्याज मिलेगा। और हर तीन महीने में 61,500 रुपये ले सकेंगे। यानी हर महीने 20,500 मिल जाएंगे।
इसके अलावा नेशनल पेंशन सिस्टम से भी लाभ लिया जा सकता है। इस योजना का लाभ कामकाज करते हुए रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में लिया जा सकता है।
NPS को समझने के लिए मान लें कि खाते में 50 लाख रुपये जमा हैं। यदि इसका 40% एन्युटी में निवेश होता है तो यह 20 लाख रुपये जमा हो जाएंगे।
एन्युटी से यदि 6% सालाना पेंशन मिलती है तो एक साल में करीब 1.2 लाख रुपये मिल जाएंगे। यानी इससे हर महीने करीब 10,000 रुपये की पेंशन ली जा सकती है।