Maruti Victoris का नया Aurum Edition लांच, त्योहारी सीजन में यूजर्स को आकर्षित करने की तैयारी
देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इस समय में गाड़ियों की बिक्री जमकर होती है। ऐसे में यूजर्स को आकर्षित करने के लिए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी SUV Maruti Victoris का नया एडिशन लांच कर दिया है। हालांकि इस गाड़ी के लांच होने का एक साल का जश्न भी चल रहा है।
यह एडिशन यूजर्स को एक किट के रूप मिल रहा है। इसकी कीमत 22,990 रुपये रखी है। इस नए एडिशन की विशेषता यह है कि इसको स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट के आधार पर तैयार किया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये तक निर्धारित की गई हैं।
नए एडिशन में क्या किया है बदलाव
मारुति सुजुकी द्वारा Victoris का नया Aurum Edition कई बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसमें एक्सटीरियर के रूप में किए गए बदलावों में किनारे और पीछे की स्किड प्लेट्स के साथ-साथ व्हील आर्च पर कॉपर के कलर के इंसर्ट ऑफर किए जा रहे हैं। इसके कारण गाड़ी का लुक काफी अलग हो जाता है। वहीं फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइजर पर क्रोम एक्सेसरी भी दी गई है।
हालांकि इसके स्पेशल एडिशन में मौसम के लिए उपयुक्त 3D केबिन मैट दिया जा रहा है। 3D बूट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड इसको कुछ अलग बना रहे हैं। इससे पहले से ही काफी पसंद की जा रही यह गाड़ी और भी अधिक डिमांडिंग हो सकती है।
इसके अलावा इस गाड़ी को इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन कुछ खास बनाता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम-आयन बैटरी का कनेक्शन दिया गया है। इससे गाड़ी को EV मोड मिल रहा है। इससे यह कार करीब 116 hp की कुल पावर और 122 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। हालांकि कार के पेट्रोल और CNG पावरट्रेन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।
बिक्री के मामले में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन
Maruti Victoris का करीब 1 साल पहले लांच किया गया था। शुरू से ही इसको यूजर्स ने काफी पसंद किया। अब गाड़ी को लांच हुए 1 साल हो चुका है। इस दौरान 1,47,602 यूनिट सेल की गई हैं। यदि यात्री गाड़ी की श्रेणी में बात की जाए तो यह प्रदर्शन किसी भी नए मॉडल में बेहतरीन सेल दिखा रहा है। क्योंकि प्रति माह 10,000 से अधिक गाड़ियों की बिक्री की जा रही है। इस साल के शुरूआत में यानी जनवरी महीने में 15,240 यूनिट्स सेल की गई।