{"vars":{"id": "141324:5161"}}

SBI, पोस्ट ऑफिस और RBI की इन 4 स्कीम्स में लगाएं पैसा, जीरो रिस्क के साथ FD पर मिल रहा है ताबड़तोड़ ब्याज 

SBI द्वारा बेहतर ब्याज दर ऑफर की जा रही हैं। इसके तहत 1 से 5 साल की नॉर्मल FD पर भी 6.05% से लेकर 6.40% तक की ब्याज दर से रिर्टन मिल रहा है।
 

Bank FD intrest Rate : आज के दौर में हर कोई निवेश के लिए बेहतर कमाई के साथ-साथ निवेश राशि की भी सुरक्षा चाहता है। ऐसे में लोग इसके लिए बैंक FD को प्राथमिकता देते हैं। FD में भी बेहतर आय के लिए कुछ खास योजनाएं हैं। इनके बारे में आज आपको जानकारी देते हैं।

क्योंकि देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI द्वारा बेहतर ब्याज दर ऑफर की जा रही हैं। इसके तहत 1 से 5 साल की नॉर्मल FD पर भी 6.05% से लेकर 6.40% तक की ब्याज दर से रिर्टन मिल रहा है।

हालांकि क्रेडिट रिस्क से सुरक्षित सरकारी बैंकिंग विकल्पों की बात की जाए तो इसमें 8.2% तक का शानदार ब्याज लाभ मिल सकता है। इसके तहत एसबीआई की 4 मुख्य योजनाएं हैं।

इमरजेंसी फंड के लिए सबसे बेहतर है यह स्कीम

एसबीआई द्वारा इस श्रेणी में ऐसा टर्म डिपॉजिट दिा जा रहा है, जो सीधे आपके SBI सेविंग्स अकाउंट से लिंक रहता है। जहां सामान्य FD से बेहतर रिर्टन मिलता है।

विशेषकर जब आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो, यह काम का प्लान रहता है। क्योंकि सामान्य एफडी से ऐसी स्थिति में पेनाल्टी भी होती है। वहीं इस विशेष MOD स्कीम के तहत निर्धारित से अधिक सरप्लस पैसा ऑटो-स्वीप होकर FD में चला जाएगा। 

इसका लाभ यह होगा कि जब भी यूजर एटीएम या UPI से पैसे निकालते हैं, तो FD में से जरूरत के अनुसार ही हिस्सा टूटता है। जो राशि शेष रहती है, वह बचे डिपॉजिट पर सामान्य FD की तरह ही पूरा ब्याज दिलवाएगा। 

इसी प्रकार  SBI की अमृत वृष्टि  योजना है। इसमें 444 दिनों की स्पेशल FD होती है। इस स्कीम में एसबीआई 444 दिन की एफडी देता है। इस एफडी में 1 से 2 साल वाली समान्य FD से अधिक रिर्टन मिलता है।

इसमें सामान्य रूप से 6.45% वार्षिक ब्याज दर रहती है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 6.95% वार्षि हो जाती है। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग 7.05%  का ब्याज ले सकते हैं। 

RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड्स 


तीसरी स्कीम की बात की जाए तो यह स्कीम भारत सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई है। क्योंकि यह सॉवरेन बॉन्ड्स के रूप में है। इस योजना में नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट से लिंक होने के कारण 6 महीने में रिवाइज होती है।

फिलहाल की बात की जाए तो 8.05% वार्षिक ब्याज की स्कीम  है। यह ब्याज दर SBI की 5 साल वाली एफडी से कहीं अधिक है। क्योंकि 5 साल वाली एफडी में 6.05% ब्याज दर रहती है।

पोस्ट ऑफिस में करें निवेश

बेहतर रिर्टन के लिए इंडिया पोस्ट की योजनाओं में भी निवेश किया जा सकता है। यहां भी सामान्य FD से अधिक ब्याज दर मिलती है।

पोस्ट ऑफिस 5-वर्षीय TD योजना में ब्याज दर 7.50% वार्षिक है। वहीं SBI की 5-साल की FD पर ब्याज दर 6.05% है। इसके अलावा आप इस योजना से 80C के तहत टैक्स छूट भी ले सकते हैं।