{"vars":{"id": "141324:5161"}}

8वें वेतन आयोग में 2.75  फिटमेंट फैक्टर से पेंशन पर कितना पड़ेगा असर

 

8th Pay Commission update :  दिवाली पर केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा दिए महंगाई भत्ते के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों की नजरें 8वें वेतन आयोग पर हैं। दरअसल 8वें वेतन आयोग द्वारा अगले 6 महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है। ऐसे में पेंशनभोगियों को मिलने वाले लाभ का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि कई कर्मचारी संगठनों की ओर से मांग की जा रही है कि इसमें फिटमेंट फैक्टर 4 लागू किया जाए। वहीं कई विशेष अनुमान लगा रहे हैं कि यह 2.57 या 2.75 हो सकता है। 

आइए आज समझते हैं कि यदि इन दोनों ही फिटमेंट फैक्टर के अनुसार वेतन तय होता है तो इसका क्या असर वेतन पर पड़ेगा। 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पुरानी पेंशन योजना से जुड़े पेंशनभोगियों की भी नजर है। क्योंकि उनकी मासिक पेंशन भी इसी से तय होगी। 

गौरतलब है कि कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा के लिए पिछले साल 3 नवंबर को सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। इस आयोग में तीन सदस्य हैं, जिनमें आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल यानी वर्ष 2027 के मई या जून में आयोग की रिपोर्ट सरकार को मिल सकती है। 

संभावित फिटमेंट फैक्टर से कैसे बदलेगा वेतन
बेशक कर्मचारी संगठन फिटमेंट फैक्टर 4 की मांग कर रहे हैं, लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है कि यह 2.57 या  2.75  हो सकता है। इसके हिसाब से गणना की जाए तो पेंशनभोगियों की आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। क्योंकि आज जिस सेवानिवृत कर्मचारी को 25,000 रुपये पेंशन मिलती है, फिटमेंट फैक्टर 2.57 में उसकी पेंशन 64,250 रुपये हो जाएगी।

वहीं यदि आयोग की सिफारिश पर सरकार फिटमेंट फैक्टर 2.75 लागू करती है तो पेंशन 68,750 रुपये प्रति माह हो जाएगी। इसके अलावा यदि किसी कर्मचारी को अभी 7 वें वेतन आयोग के तहत 35,000 रुपये पेंशन मिलती है तो उसकी पेंशन 89,950 रुपये या फिर 96,250 हो जाएगी।

इसके अलावा वर्तमान में 45,000 रुपये पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर 2.57 में 1,15,650 रुपये पेंशन मिलेगी। हालांकि फिटमेंट फैक्टर 2.75 होता है तो यह पेंशन बढ़कर 1,23,750 रुपये तक पहुंच जाएगी। जबकि वर्तमान में 55,000रुपये पेंशन लेने वाले कर्मचारियों को नई पेंशन 1,41,350 या फिर 1,51,250 हो सकती है। 

विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में जो कर्मचारी 65,000 रुपये पेंशन ले रहे हैं, उनको नए फिटमेंट फैक्टर के अनुसार  1,67,050 रुपये से लेकर 1,78,750 रुपये तक पेंशन मिलेगी। हालांकि 75,000 हजार रुपये पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को नई पेंशन 1,92,750 रुपये और 2,06,250 रुपये मिलने लगेगी।

हालांकि यह संभावित पेंशन है। क्योंकि अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर क्या होगा। क्योंकि आयोग द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी।