{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Hero का दिवाली पर बड़ा धमाका! नया Destini 110 क्लासिक एडिशन स्कूटर बनेगा आपके शान की सवारी, जानें फीचर्स समेत बाकि डिटेल 

हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन को कंपनी द्वारा मैट गोल्डफिश सिल्वर और लाइट इंडस्ट्रियल ग्रे यानी ब्राउन इनर पैनल्स, मैट एरीज ब्राउन ब्लैक इनर पैनल्स के साथ पेश किया है।

 
Hero Destini 110 Classique Edition Launch 

Hero Destini 110 Classique Edition Launch : दिवाली के मौके पर वाहन निर्माता कंपनियां एक बढ़कर एक ऑफर लेकर आ रही हैं। दुपहिया वाहन सेगमेंट में Hero ने नया Destini 110 क्लासिक एडिशन स्कूटर पेश किया है। यह स्कूटर महज 80 हजार रुपये से भी कम की कीमत में मिल रहा है। ऐसे में इस दिवाली इस स्कूटर की धूम रहने वाली है।

हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन को कंपनी द्वारा मैट गोल्डफिश सिल्वर और लाइट इंडस्ट्रियल ग्रे यानी ब्राउन इनर पैनल्स, मैट एरीज ब्राउन ब्लैक इनर पैनल्स के साथ पेश किया है।

यह दो नए डुअल-टोन कलर्स ग्राहकों को काफी आकर्षित करेंगे। साथ ही इस स्कूटर में इस सेगमेंट की सबसे लंबी 785 एमएम सीट मिल रही है।

इसके अलावा 12-इंच के अलॉय व्हील्स और ब्रॉड 100/80-12 रियर टायर इसको अधिक प्रभावशाली बना रहे हैं। इसके अलावा 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज स्कूटर को प्रयोग की दृष्टि से अधिक उपयोगी बन रहा है। 

रिफाइंड इंजन i3S टेक्नॉलजी


इस स्कूटर में यूजर्स को नई तकनीक भी मिल रही है। क्योंकि रिफाइंड 110 सीसी इंजन ऑफर किया जा रहा है।

साथ ही इसमें i3S टेक्नॉलजी भी दी जा रही है। जिससे इडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम मिलता है। इस तकनीक पर हीरो का पेटेंट है।

इसके अलावा स्कूट एलईडी प्रोजेक्टेड हेडलाइट, बूट लैंप की सुविधा के साथ मिल रहा है। सबसे बड़ी बात इसमें मोबाइल चार्जिंग की सुविधा यूजर्स के लिए होगी।

शानदार फीचर्स, आकर्षक कीमत


जैसा की आप जान ही चुके हैं, यह स्कूटर कंपनी द्वारा बेहद खास फीचर्स के साथ ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में इसकी कीमत की बात आती है।

आज के समय में यदि इसी सेगमेंट के स्कूटर की बात करें तो इसकी कीमत काफी कम है। क्योंकि हीरो ने इस स्कूटर की कीमत दिल्ली में एक्स-शोरूम 76,400 रुपये तय की है।