त्योहारी सीजन में 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का गोल्डन ऑफर, 4 लाख तक गिरी कीमतें
Vinfast VF MPV 7 Price Cut By 4 Lakh Rupees: त्योहारी सीजन में हर जगह ऑफर की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में ऑटो सेक्टर भी दिवाली पर सेल बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दे रहा है।
यदि इस दिवाली आप भी अपने घर 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार लाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही खास होने वाली है। क्योंकि हम आपको बता रहे हैं, 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार पर 4 लाख रुपये से भी अधिक की छूट का आफर
यह ऑफर प्रमुख कार निर्माता कंपनी विनफास्ट इंडिया द्वारा दिया जा रहा है। कंपनी द्वारा एमपीवी विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7 की खरीद पर 4.10 लाख रुपये तक का ऑफर ग्राहकों के लिए दिया जा रहा है।
अब इस कार के बेस वैरिएंट की कीमत 20.39 लाख रुपये तक आ गई है। 517 किलोमीटर की रेंज वाली इस शानदार इलेक्ट्रिक एमपीवी में 60.13 kWh का बैटरी पैक ऑफर किया जा रहा है।
7 सीटर कारों की बढ़ रही मांग
भारतीय बाजार में एसयूवी और 7 सीटर कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस बार दिवाली पर शानदार छूट के साथ वियतनाम की कंपनी विनफास्ट द्वारा इलेक्ट्रिक एमपीवी वीएफ एमपीवी 7 की की कीमत 4.10 लाख रुपये तक कम की गई हैं।
यह कार पहले एक्स शोरूम 24.49 लाख रुपये कीमत में उपलबध थी, लेकिन अब इसकी कीमत महज 20.39 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
बाजार में विनफास्ट का मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9एस, किआ कैरेंस क्लैविस ईवी, एमजी हेक्टर टोमाहॉक ईवी और बीवाईडी ईमैक्स जैसी गाड़ियों से हो रहा है।
वहीं विनफास्ट को वैल्यू प्रोपोजिशन की गाड़ियों में गिना जाता है। गौरतलब है कि विनफास्ट इंडिया ने लांचिंग के करीब 6 महीने के समय में ही वीएफ एमपीवी 7 की कीमतों में भारी कटौती की है।
मुकाबले की गाड़ियों से काफी सस्ती
यह गाड़ी फीचर से भरपूर ईवी है। विनफास्ट की तुलना इसकी राइवल्स के फीचर वाली गाड़ियों से की जाए तो इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये तक कम है।
क्योंकि अभी ऑफर के साथ विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7 ग्राहकों को एक्स शोरूम प्राइस 20.39 लाख रुपये में ऑफर की जा रही रही है। ऐसे में यह गाड़ी इसकी तुलना में आने वाले इसी सेगमेंट के अन्य ब्रांड के मुकाबले काफी सस्ती है।
भारतीय मार्केट में शानदार प्रदर्शन
विनफास्ट ने भारतीय मार्केट में शानदार प्रदर्शन किया है। विनफास्ट वीएफ 7 होने के साथ-साथ अपनी खूबियों के कारण काफी पसंद की जा रही है।
इस गाड़ी में इलेक्ट्रिक एमपीवी के तौर पर 60.13 kWh का बड़ा बैटरी पैक ऑफर किया जा रहा है।
इससे यह 517 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इससे गाड़ी में 204 एचपी की पावर और 280 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क पैदा होता है।
यह गाड़ी महज 9 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है।