{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Gold Silver crash: 32 हजार सोना तो चांदी ₹1.92 लाख टूटी, जानिए धनतेरस पर आपके शहर में ताजा भाव 

 5 नवंबर 2026 को सोने का भाव 1,42,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस तरह पिछले धनतेरस के मुकाबले 10 ग्राम सोना 14,545 रुपये महंगा हो गया है।
 

Dhanteras 2026 Gold Silver Price: अगर आज आप भी सोना चांदी खरीदने जा रहे है तो बता दे की आज 6 नवंबर को देशभर में धनतेरस पर उठापटक देखने को मिली है। जनवरी 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद चांदी की कीमतों ( Silver Price) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।


वहीँ आज के दिन सोने चांदी को खरीदना काफी शुभ माना जा रहा है . आज सुबह सुबह भी बाजारों में खूब भीड़ देखने को मिल रही है .


आज धनतेरस पर सोने के रेट ?
 

 5 नवंबर 2026 को सोने का भाव 1,42,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस तरह पिछले धनतेरस के मुकाबले 10 ग्राम सोना 14,545 रुपये महंगा हो गया है। प्रतिशत में देखें तो इसकी कीमत में करीब 11.22% की बढ़ोतरी हुई है।


2025 की धनतेरस को चांदी का भाव 1,69,230 रुपये प्रति किलो था। वहीं, 5 नवंबर 2026 को इसका भाव 1,84,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।
 

यानी एक साल में एक किलो चांदी 18,070 रुपये महंगी हुई है। इस दौरान चांदी की कीमत में करीब 10.68% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में साफ है कि हालिया गिरावट के बावजूद पिछले साल के मुकाबले सोना और चांदी दोनों महंगे हैं।


अब यहाँ देखें आल टाइम हाई के आंकड़े 

अब बात करते हैं इस साल के रिकॉर्ड भाव की 30 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद कीमतों में गिरावट आई।

5 नवंबर तक सोना 1,44,129 रुपये पर आ गया .वहीँ अगर चांदी की कीमतों की बात करें तो 29 जनवरी 2026 को चांदी 3,79,988 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं, 5 नवंबर को इसका भाव 1,87,300 रुपये प्रति किलो रह गया।

 

इस हिसाब से चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 1,92,688 रुपये प्रति किलो टूट चुकी है।