दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, देखें 3 नवंबर के सोने चांदी के भाव
3 November gold silver price : दिवाली से पहले सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में सोने की कीमत 2 हजार रुपए तक गिरी है। आज यानि 3 नवंबर 2026 को सोने चांदी की कीमतें क्या रही, आइए बताते हैं।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में 2530 रुपए तक की गिरावट देखी गई, जिसके बाद सोना 1 लाख 38 हजा रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
वहीं चांदी में भी 1372 रुपए तक गिरावट दर्ज की गई और चांदी का भाव 1 लाख 80 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2530 रुपए गिरकर 1.38 लाख रुपए आ गया है। पिछले माह सोना 8,084 रुपए प्रति 10 ग्राम तक और चांदी 39,485 रुपए प्रति किलोग्राम तक रेट नीचे आए।
IBJA पर सोने का भाव (Aaj k sone chandi k bhav)
- शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 137520 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 134220 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 20 कैरेट 122400 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 88700 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999: 181344 रुपए प्रति किलोग्राम
- प्लेटिनम 53597 रुपए
हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव ( 3 november sona chandi price Haryana)
हरियाणा में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानि 3 नवंबर 2026 को हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,942 से ₹1,42,270 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जबकि हरियाणा में आज चांदी (Haryana Silver Price Today) का भाव 1 लाख 84 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 30 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि इन रेटों में GST, मेकिंग चार्ज और स्थानीय कर शामिल नहीं हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ज्वेलर्स से संपर्क करें या IBJA की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान
जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।