{"vars":{"id": "141324:5161"}}

सोना-चांदी धड़ाम एक साल पुराने स्तर पर पहुंची कीमत

 

पिछले दिनों भारी तेजी के बाद कीमती धातुओं सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट का दौर जारी है। हालांकि फिलहाल भारत में शादियों का सीजन चल रहा है, इसके बावजूद गिरावट दर्ज की जा रही है। IBJA का कहना है कि शुक्रवार यानी 20 नवंबर 2026 को शुद्ध सोने 24 कैरेट की कीमत प्रति10 ग्राम 5,947 रुपये तक गिरी हैं। ताजा कीमत 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई हैं।

सोना कारोबारियों के अनुसार सोने की कीमतों में ताजा गिरावट के बाद यह एक साल पुराने स्तर पर आ गया है। क्योंकि पिछले साल 24 नवंबर के भाव की बात की जाए तो शुद्ध 24 कैरेट सोना प्रति 10 1,23,308 रुपये रहा था। इसके बाद कीमतों में तेजी रही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

सोने की तरह ही चांदी भी लगातार लुढक रही है। 20 नवंबर 2026 यानी शुक्रवार को चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 9,789 रुपये की गिरावट रही। ऐसे में चांदी लुढक कर 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण का असर देखा रहा है। 

कीमतें में रहा है उतार चढ़ाव
बेशक सोने की कीमत नीचे आई हैं, लेकिन मार्केट में इसका भाव लगातार ऊपर नीचे रहा है। क्योंकि पिछले साल यानी 31 दिसंबर 2025 की बात की जाए तो शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 1.33 लाख रुपये पर था। इसके बाद जनवरी में इसमें जबरदस्त उछाल रहा। 29 जनवरी को सोने की कीमत बढ़कर 1.76 लाख रुपये तक पहुंच गई। यह  सोने की सबसे ऊपरी कीमत आंकी गई। यदि इस भाव से तुलना की जाए तो सोने की कीमतों में 30 प्रतिश यानी 52.4 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आ चुकी है। 

इसके अलावा चांदी में भी खासी गिरावट रही है। पिछले साल 31 दिसंबर 2025 को चांदी प्रति किलोग्राम 2.30 लाख रुपये तक चली गई थी। यहां से बढ़ते हुए 29 जनवरी 2026 को चांदी 3.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक चली गईं। ऐसे में इस भाव के मुकाबले चांदी सोने से दोगुना यानी 60 प्रतिशत टूट चुकी है। चांदी की कीमत 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ चुकी हैं।