{"vars":{"id": "141324:5161"}}

DA Hike Update: कर्मचारियों की दिवाली होगी रोशन! दशहरे के बाद मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट

केंद्रीय सरकारियों को इस बार DA में 3% से 4% वृद्धि का लाभ मिल सकता है। इससे पहले कर्मचारियों को बेसिक सैलरी पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है।
 

DA HIKE UPDATE : लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) की बाट जोह रहे केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

हालांकि 14 अक्टूबर को होने वाली बैठक में इस पर घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब संभावना जताई जा रही है कि दशहरे - दिवाली के बाद कर्मचारियों को DA  में वृद्धि का गिफ्ट मिल सकता है।

 

दरअसल महंगाई भत्ते को लेकर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन भाेगियों को लंबे समय से इंतजार है। क्योंकि इससे कर्मचारियों पर महंगाई का असर कुछ कम होगा।

लेकिन इस पर सरकार फैसला नहीं ले पा रही है। उम्मीद थी कि 14 अक्टूबर को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट इसकी घोषणा कर सकती है। लेकिन बैठक में महंगाई भत्ते की वृद्धि पर फैसला नहीं हुआ। 

 

गौरतलब है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर समय-सयम पर  महंगाई भत्ता (DA) की वृद्धि की जाती है। इससे कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन पर महंगाई का असर कुछ कम हो जाता है। इसको लेकर जुलाई से इंतजार किया जा रहा है। 
 

हालांकि संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय सरकारियों को इस बार DA में 3% से 4% वृद्धि का लाभ मिल सकता है। इससे पहले कर्मचारियों को बेसिक सैलरी पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब संशोधन के बाद महंगाई भत्ता 63% से 64%  होने की संभावना है। हालांकि इस पर फैसला अभी नहीं हुआ है।
 

कर्मचारियों की मांग जल्द बढ़े DA

हालांकि महंगाई में हो रही वृद्धि को देखते हुए विभिन्न कर्मचारी यूनियन और संगठन लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। क्योंकि यह जुलाई महीने से लंबित चल रहा है। इसको लेकर कई संगठन अपना विरोध भी जता चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार इस पर फैसला नहीं ले पाई है। 

 

अगली बैठक में घोषणा की उम्मीद
वहीं संभावना जताई जा रही है कि अगली होने वाली कंद्रीय कैबिनेट की बैठक में DA को लेकर फैसला हो सकता है। 

क्योंकि इसको लेकर सरकार पर भी लगातार दबाव बढ़ रहा है। क्योंकि महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से मिलना है, ऐसे में इसके एरियर का बोझ भी सरकार पर पड़ेगा।

महंगाई भत्ते की गणना वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के आधार पर होगी। इसके आधार पर पिछले 12 महीनों का AICPI-IW डेटा डीए में वृद्धि का आधार बनेगा।

इसके आधार पर ही यह कहा जा सकता है कि DA में 3 -4 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।