{"vars":{"id": "141324:5161"}}

 BSNL prepaid plan: बंद हो रहा है BSNL का 1 रुपये वाला खास ऑफर, 9 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा लाभ, जानिए वजह 

BSNL द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर ऑफर फ्रीडम के तहत लांच किया गया था, लेकिन इसके बाद इसकी अवधि में विस्तार होता रहा। इसका विस्तार दिवाली तक के लिए हो गया था
 

BSNL prepaid plan : देश भर में अपनी सस्ती सेवाओं के लिए जानी जाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किया गया 1 रुपये वाला ऑफर अब 9 नवंबर को बंद कर दिया जाएगा। यदि आप भी 1 रुपये में BSNL की सेवाओं से जुड़ना चाहते हैं तो जल्दी यह सिम ले लें।

 

हालांकि यह ऑफर BSNL द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर ऑफर फ्रीडम के तहत लांच किया गया था, लेकिन इसके बाद इसकी अवधि में विस्तार होता रहा। इसका विस्तार दिवाली तक के लिए हो गया था, लेकिन अब BSNL इस खास ऑफर को बंद करने जा रहा है। BSNL के नेटवर्क में जुड़ने की इच्छा रखने वाले नए यूजर्स के लिए यह बहुत ही बेहतर ऑफर है। 

 

क्यों खास है 1 रुपये वाला ऑफर

दरअसल BSNL द्वारा 1 रुपये में दिया जा रहा यह ऑफर बहुत खास है। क्योंकि इसमें BSNL ग्राहक से महज 1 रुपये लेकर 24 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। इसके साथ ही इस सिम से देश भर में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। यह ऑफर रोमिंग फ्री है। इसके साथ प्रतिदिन 100 फ्री SMS के साथ 1GB डेटा भी दिया जा रहा है। 

 

2799 रुपये में 1 साल तक की वैलिडिटी

 

इसके अलावा BSNL ने नया प्लान भी लांच किया है। इसमें 2799 रुपये का रिचार्ज करवाने पर 1 साल यानी पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में भी ग्राहक को देश भर में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है और इसके साथ प्रतिदिन 3 जीबी डेटा एवं 100 एसएमएस दिए जाते हैं। यह प्लान भी फ्री नेशनल रोमिंग के साथ है।