{"vars":{"id": "141324:5161"}}

61 साल पहले लता दीदी की सुरीली आवाज से अमर हो गया था ये गाना, आज भी नई पीढ़ी बड़े चाव से सुनती है यह कालजयी गीत 

Superhit Bollywood  Old Song: यह फिल्म साल 1965 में में रिलीज हुई। ऐसे में यह वाहिदा रहमान ही नहीं, देव आनंद के लंबे करियर की भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म साबित हुई।

 

Superhit Bollywood Song : हिंदी सिनेमा ने जहां से बढ़कर एक सुप्रसिद्ध फिल्में दी हैं, वहीं अनेकों ऐसे गीत भी हैं, जो अमर हो गए। इन गीतों पर समय के अक्श का भी कोई प्रभाव नहीं देखने को मिलता है।

क्योंकि जब भी इन गीतों को सुना जाता है, हमेशा ही नए पन का अहसास करवाते हैं। इस कड़ी में एक गाना है, अदाकारा वहिदा रहमान पर फिल्माया गया गीत पिया तोसे नैना लागे रे है। 

गाईड फिल्म का यह गीत बृजभाषा के टच में था, साथ ही इसको आज तक भारतीय फिल्म जगत में अमिट छाप छोड़ने वाली प्लेबैक गायिका लता मंगेशकर की आवाज ने इस गीत को हर जुबान पर ला दिया।

ब्रजभाषा के टच के साथ आया यह गीत भाषा के बंधन तोड़ कर हर क्षेत्र के लोगों को खूब पसंद आया।

वहिदा रहमान ने खेली लंबी पारी 


वहीं वहिदा रहमान ने भी भारतीय फिल्म जगत में लंबी पारी खली है। सबसे बड़े दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीतने वाली वहिदा रहमान को के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में रही, लेकिन इस गीत के कारण गाईड फिल्म उनके जीवन की सबसे यादगार फिल्म बन गई।

इस फिल्म में वहिदा रहमान के साथ अभिनेता देव आनंद की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था।

यह फिल्म साल 1965 में में रिलीज हुई। ऐसे में यह वाहिदा रहमान ही नहीं, देव आनंद के लंबे करियर की भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म साबित हुई।

विशेषकर इस फिल्म का गीत पिया तोसे नैना लागे रे... इस फिल्म को अमर करवाने में बहुत बड़ा हस्ताक्षर साबित हुआ।
<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/C5JY3ms8ycI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/C5JY3ms8ycI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
साथ ही यह गीत प्रसिद्ध गीतकार शैलेंद्र ने जिस अंदाज में लिखा, उससे यह गाना उस समय हर जुबां पर चढ़ गया।