47 साल बाद भी करोड़ों दिलों पर राज कर रहा है यह सादगी भरा गाना, लता की वो आवाज आज भी मौजूद है हर प्यार करने वाले की जुबान पे
OLD SPERHIT SONG: हिंदी सिनेमा अपने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों के लिए खास पहचान रखता है।
70 और 80 के दशक के कई गीत ऐसे आए, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। यह गीत अपने बोल, संगीत के साथ-साथ इनके फिल्मांकन के कारण भी दिलों में जगह बनाए हुए हैं।
इस गाने में सादगी भरे रोमांच को जिस प्रकार वादियों में फिल्माया गया है, वह लोगों को काफी सूकुन देने वाला बना।
जब भी बॉलीवुड के सदाबहार गानों की चर्चा होती है, एक लंबी सूची सामने आती है। खासकर भारतीय सिनेमा को अपनी आवाज से नई पहचान दिलवाने वाली लता मंगेशकर के गाने लोगों के मन व मस्तिष्क में बसे हुए हैं।
उन्होंने लंबे दौर तक कई सारी अभिनेत्रियों के अभिनय को अपनी आवाज दी है।
विशेषकर 70 और 80 के दशक की अदाकारा पूनम ढिल्लों के गानों में लता मंगेशकर की आवाज बहुत ही जादूई हो जाती है।
यूं तो लता मंगेशकर ने पूनम ढिल्लों के लिए कई गीत गाए, लेकिन एक गीत इस जोड़ी के कारण हिंदी संगीत की दुनिया में अमर हो गया।
यही गाना पूनम ढिल्लों के फिल्मी जीवन का पहला सुपरहिट रोमांटिक तराना बन गया।