{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के मुख्यमंत्री पढ़ाएंगे ब्यूरोक्रेट्स को  कर्मयोग का पाठ

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल के मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स में ब्यूरोक्रेट्स को कर्मयोग का पाठ पढ़ाएंगे.. मिशन कर्मयोगी हरियाणा नाम से शुरू हुई पहल के तहत स्पेशल कैंप लगाया गया है.. इसमें सभी IAS-IPS अफसरों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं.. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के सभी 3 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी भूमिकाओं में और अधिक नागरिक-केंद्रित तथा नैतिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए तैयार करना है। अफसरों को कर्मयोग का पाठ पढ़ाने के लिए नैतिकता शिविर को 2 समूहों में बांटा गया है..

 31 जनवरी के अलावा 6फरवरी को पंचकूला में भी शिविर लगाया जाएगा.. इन शिविरों में राज्य सरकार के सभी IAS,IPS, IFS अन्य सेवाओं और HCS अधिकारियों के लिए एक विशेष रखा गया है...

मुख्य संजिव कौशल ने बताया कि शिविर में अपने विचार रखने के लिए प्रतिष्ठत गणमान्य व्यक्तियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत कार्यस्थल नैतिकता, निष्ठा और चुनौतियां तथा प्रलोभनों और प्रतिकूल परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की संस्कृति विकसित करने के महत्व पर बल दिया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT