हरियाणा में वीटा घी के रेट बढ़े, दूध के बढ़ते रेटों का असर, प्रति लीटर 10 रुपए तक असर
Vita Ghee Price hike : हरियाणा में महंगाई की मार अब आम आदमी की रसोई तक पहुंच गई है। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के प्रमुख ब्रांड वीटा (Vita) ने अपने देसी घी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। घी के दाम 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं। इस फैसले का सीधा असर वीटा घी खरीदने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
अंबाला सिटी स्थित वीटा प्लांट से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक वीटा देसी घी की कीमतों में कुल 50 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा हो चुका है। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
दूध महंगा होने से बढ़ी घी की उत्पादन लागत
वीटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह बताते हुए कहा कि खुले बाजार में दूध के भाव इस समय 85 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। दूध की कीमतों में लगातार तेजी आने से देसी घी तैयार करने की लागत भी बढ़ गई है।
उन्होंने बताया कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए संस्था को घी के दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। इसी के चलते 30 अक्टूबर से वीटा देसी घी की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि लागू की गई है।
इस साल पहले भी घी के दामों में बढ़ोतरी हो चुकी है। अब एक बार फिर कीमतें बढ़ने से वीटा के ग्राहकों को घी खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
वीटा घी के नए रेट: अनुमानित रेट
15 लीटर टिन — ₹10,100
5 लीटर टिन — ₹3,450
2 लीटर टिन — ₹1,400
1 लीटर टिन — ₹710
1 लीटर Ceka Pack — ₹700
1 लीटर PP — ₹700