हरियाणा पुलिस में चली तबादला एक्सप्रेस, जींद समेत इन जिलों में 18 अधिकारी बदले
Haryana Police Transfer List : हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। 11 इंस्पेक्टर समेत कुल 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। जींद, रोहतक, पानीपत, हिसार, यमुनानगर समेत कई जिलों और पुलिस यूनिटों में तैनात कर्मचारियों को नई जगह भेजा गया है।
आज यानि 18 नवंबर 2026 को तबादलों के आदेश में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सहायक उप निरीक्षक और ईएएसआई स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। फेरबदल में सबसे अधिक संख्या इंस्पेक्टरों की है।
कुल 11 इंस्पेक्टरों को अलग-अलग जिलों और यूनिटों में भेजा गया है। इसके अलावा 3 पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2 एएसआई, एक महिला एएसआई और एक ईएएसआई का भी स्थानांतरण किया गया है।
जींद में कई इंस्पेक्टरों की नई नियुक्ति
तबादला सूची के तहत इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को कुरुक्षेत्र से जींद भेजा गया है। वहीं इंस्पेक्टर सेठी मलिक को जींद नियुक्त किया गया है। सेठी मलिक इससे पहले STF हरियाणा में अस्थायी तौर पर तैनात थे। इंस्पेक्टर नफे सिंह को फरीदाबाद से जींद भेजा गया है। इसके अलावा एएसआई परवीन को रोहतक से जींद में नई नियुक्ति दी गई है।
इन इंस्पेक्टरों के भी बदले स्टेशन
विभाग की ओर से अन्य इंस्पेक्टरों को भी अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें इंस्पेक्टर विक्रांत सिंह को चरखी दादरी से पानीपत, सुनील कुमार को अंबाला से हिसार, समेर को कुरुक्षेत्र से यमुनानगर, शिव चरण को SCB (H) से अंबाला, दलीप कुमार को सिरसा से यमुनानगर और विजय को HAP मधुबन से पानीपत भेजा गया है। इंस्पेक्टर जय भगवान को एसपीटी से रोहतक तथा इंस्पेक्टर राज कुमार को SCB (H) से स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में नियुक्त किया गया है।
SI, ASI और अन्य कर्मचारियों की भी बदली पोस्टिंग
इंस्पेक्टरों के अलावा सब इंस्पेक्टर स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। रामचंद्र को फरीदाबाद से एसपीटी, रवि को पलवल से गुरुग्राम और अमित को एसपीटी से नूंह भेजा गया है। महिला एएसआई मोनिका का रोहतक से करनाल तबादला हुआ है, जबकि एएसआई नरेश कुमार को हिसार से कैथल भेजा गया है। ईएएसआई अशोक मेहता को रोहतक से भिवानी में नई तैनाती मिली है।