Haryana में आज छाएंगे बादल, 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान
वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में दो-तीन दिन के दौरान हुई बारिश का असर दिखाई दे रहा है... इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.. 42 डिग्री से पार पहुंच चुका हरियाणा का अधिकतम तापमान अब करीब 6 डिग्री की गिरावट के साथ 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है... मौसम साफ होने से किसानों को भी राहत मिलेगी... बारिश में भीगी गेहूं की कटाई-कढ़ाई का काम 3 दिन से रुका हुआ है...
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश चंडीगढ़ में हुई.. जहां 12.2 एमएम बरसात मापी गई.. वहीं अंबाला में 3.7 एमएम व सिरसा में 1.5 एमएम बरसात हुई... इसके अलावा अन्य जिलों में बरसात ना के बराबर रही..
शनिवार को प्रदेश के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है.. इसका असर यह हुआ की लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है.. शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया...
TEAM VOICE OF PANIPAT