हरियाणा में HKRN कर्मचारियों को सरकार की बड़ी सौगात, सरकार ने जारी किया ये आदेश
Haryana News : हरियाणा में विभिन्न विभागों, बोर्डों व निगमों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। इन कर्मचारियों की सेवाओं में सरकार ने विस्तार करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब यह कर्मचारी अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगे।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में 1.20 लाख से अधिक कर्मचारी अनुबंध के आधार पर कार्य कर रहे हैँ। हालांकि इनमें से अधिकतर कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी सेवाएं एचकेआरएन के तहत चल रही हैं।
दरअसल हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की सेवाओं को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। यह लाभ आउटसोर्सिंग पॉलिसी के पार्ट-2 के कार्यरत कर्मचारियों को दिया गया है। इसके तहत सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों में लगे कर्मचारियों की अनुबंध अवधि 2 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। अब इन कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर, 2026 तक जारी रहेंगी।
सरकार की ओर से पत्र जारी
इसको लेकर सरकारी ओर से पत्र जारी किया जा चुका है। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने यह पत्र जारी किया है। इसके अनुसार स्वीकृत पदों के विरुद्ध आउटसोर्सिंग पॉलिसी के पार्ट-2 के तहत लगे कर्मचारियों का अनुबंध समय बढ़ाया गया है। पहले यह अवधि 31 अक्टूबर2026 तक के लिए बढ़ाई गई थी। अब 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त राहत दी गई है।
एचकेआरएनएल कर्मचारियों को भी लाभ
इसके साथ ही सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम यानी एचकेआरएनएल के तहत विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का अनुबंध भी 2 महीने के लिए बढ़ा दिया है। यानी इनकी सेवाएं भी 31 दिसंबर2026 तक जारी रहेंगी।