{"vars":{"id": "141324:5161"}}

 कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे दो-दो हजार रूपए 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अहम अपडेट है. दीवाली से पहले किसानों के लिए यह एक तोहफे के रूप देखा जा रहा है .
 

PM Kisan 24th Installment: दीवाली के मोके पर किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अहम अपडेट है. दीवाली से पहले किसानों के लिए यह एक तोहफे के रूप देखा जा रहा है .

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी। इसके बाद अब 24वीं किस्त आनी है।

ऐसे में सरकार ने किसानों को यह भी सलाह दी है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वैबसाइट पर ही भरोसा करें। क्योंकि सोशल मीडिया में कई प्रकार की भ्रमक जानकारी दी जा रही हैं।


हर साल आती हैं 3 किस्त

दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सरकार देश भर के किसानों को हर साल 3 किस्तों में राशि जारी करती है। ऐसे में हर चार महीने के बाद किस्त आती है। अब जैसा की पिछली किस्त 20 जून को जारी हुई थी, इससे साफ है कि अगली किस्त नवंबर तक आ सकती है। 


साल में मिलते हैं 6 हजार रुपये

सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए हर साल 6 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में डालती है।

यह लाभ पात्र किसान परिवारों को ही मिलता है। इसके तहत हर किस्त में 2000 रुपये की राशि दी जाती है। अब 24 वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है।
 

कल जारी होगी PM किसान की क़िस्त 

 अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात से योजना की नई किस्त जारी करेंगे. इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को ₹18,680 करोड़ से ज्यादा मिलेंगे. 


पेमेंट नहीं आए तो यह करें

पात्र किसान यह लाभ लेने के हकरदार हैं। यदि किसी कारण से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिले तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि आधिकारिक पोर्टल पर अपनी पेमेंट स्टेटस जांच लें।

यहां से स्थिति साफ होने पर अपनी जमीन का रिकार्ड जांच लें। हो सकता है ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो। इसको पूरा कर लें।